Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम किसान के बेटे हैं और किसानों और कमेरों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे: रामपाल माजरा

मंगलवार को पानीपत के गांव निजामपुर के किसान बिजेंद्र की बिल्डर के गुर्गों द्वारा जला कर हत्या करने के विरोध में इनेलो पार्टी ने डीसी दफ्तर के सामने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Protest, Rampal Majra, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पानीपत , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 19:25 IST

मंगलवार को पानीपत के गांव निजामपुर के किसान बिजेंद्र की बिल्डर के गुर्गों द्वारा जला कर हत्या करने के विरोध में इनेलो पार्टी ने डीसी दफ्तर के सामने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रोष प्रदर्शन में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, संगठन सचिव उमेद लोहान, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा समेत वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इक_े हुए।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि किसान और कमेरों को बीजेपी सरकार से किसी भी तरह की कोई उम्मीद नहीं बची है। हम किसान के बेटे हैं और किसानों और कमेरों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें बेहद दुख है कि जमीन हड़पने के लिए किसान के बेटे बिजेंद्र को सरेआम जलाकर मार डाला। 

हम बिजेंद्र की मौत का बदला लेने, उसके परिवार को न्याय दिलाने और ट्राइडेंट के मालिक को हथकडिय़ां लगवाने के लिए यहां इक_ा हुए हैं। इनेलो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बिजेंद्र के परिवार के साथ इंसाफ दिलवाने के लिए खड़ा है। हम मांग करते हैं कि ट्राइडेंट के मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो, हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज के द्वारा करवाई जाए। 

बिजेंद्र के परिवार को दो करोड़ रूपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ट्राइडेंट जैसे बिल्डर पानीपत ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में गरीब किसानों की जमीनें हड़पने में लगे हुए हैं और बीजेपी सरकार इनको संरक्षण दे रही है। जैसे जननायक चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला हमेशा किसान और कमेरे की मदद के लिए खड़े रहते थे उसी तरह इनेलो का एक एक कार्यकर्ता किसानों और कमेरों के साथ है।

माजरा ने कहा कि बीजेपी वोट लेने के लिए सिर्फ झूठे वादे करती है। प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया। बीजेपी ने ही किसानों की जमीनों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने के लिए तीन काले कृषि कानून बनाए थे। माजरा ने कहा कि आज हरियाणा अपराध और बेरोजगारी में नंबर एक पर है। 

अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, जहां डॉक्टर हैं वहां दवाइयां नहीं हैं। बिजली गुल है और बिजली के बिल फुल हैं। बीजेपी सरकार ने हरियाणा प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया है।

अदित्य चौटाला

इनेलो के विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि लालची, लोभी भेडिय़ों ने एक किसान की बेरहम हत्या कर दी लेकिन बीजेपी सरकार ने दोषी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आज हरियाणा के हालात बेहद खराब हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, गुंडे व्यापारियों को सरेआम धमकी देकर फिरौती मांग रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। 

बीजेपी सरकार बड़ी बड़ी डींगे हांकती हैं लेकिन हकीकत में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी सरकार के आगे सरेंडर कर चुकी है और बीजेपी की बी टीम के तौर पर काम कर रही है। किसान खेतों में सिंचाई के पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले चार महीनों से नहरों की टेल पर पानी नहीं पहुंचा है। 

चौ. देवीलाल कहा करते थे कि बीजेपी वाले भेडिय़े हैं इनसे बच कर रहना और आज इनकी हिम्मत देखो इन्होंने किसानों का कत्ल करना शुरू कर दिया है।

अर्जुन चौटाला

इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा के किसानों में वो ताकत है जो देश का तख्तापलट कर सकता है। हरियाणा प्रदेश किसानों के लिए जाना जाता है। लेकिन शर्मनाक है कि उसी हरियाणा प्रदेश में एक किसान को उसकी जमीन हड़पने के लिए जलाकर मार दिया गया। 

आज दिन दहाड़े कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज प्रदेश की स्थिति बेहद खराब है और इसको बदलने की ताकत सिर्फ किसानों में है। यह किसानों की ही ताकत थी जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों को खत्म करवा दिया था। आज एक किसान का परिवार पीड़ित है और हम इनको इंसाफ दिला कर रहेंगे।

सुनैना चौटाला

इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो किसान की कोई सुनवाई है और न ही किसान सुरक्षित है। पानीपत के गांव निजामपुर निवासी किसान बिजेंद्र की निर्मम तरीके से हुई हत्या कर दी गई। बिजेंद्र के परिवार को इंसाफ़ और दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर इनेलो के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ पानीपत में रोष प्रदर्शन किया है व मृतक किसान बिजेंद्र के परिवार को इंसाफ की मांग को लेकर के एक मांग पत्र सरकार को सौंपा। 

इंसाफ़ न मिलने पर इस रोष प्रदर्शन को प्रदेश भर में फैलाकर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम किया जाएगा।

 

Tags: Protest , Rampal Majra , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD