Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पीयूष गोयल ने भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते के तहत आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए स्विस उद्योग के नेताओं से बातचीत की

श्री गोयल ने स्विस कंपनियों से भारत को विनिर्माण, प्रतिभा और नवाचार के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में देखने का आग्रह किया

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Trade and Economic Partnership Agreement, TEPA, European Free Trade Association, EFTA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

स्विट्जरलैंड , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 17:16 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 9 जून 2025 को स्विट्जरलैंड के बर्न में स्विस उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की, जिनका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को और बढ़ाना तथा भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच उस व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के अंतर्गत नए रास्ते तलाशना था जिस पर हाल ही में हस्ताक्षर किए गए हैं।

मंत्री महोदय ने विविध क्षेत्रों की कई प्रमुख स्विस कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान भारतीय और स्विस उद्यमों के बीच तालमेल बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया और नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा दीर्घकालिक स्तर पर होने वाले विनिर्माण पर विशेष बल दिया गया। 

श्री गोयल ने स्विस कंपनियों को भारत में अपना विस्तार करने और देश के गतिमान तथा तेजी से फैल रहे बाजार का लाभ उठाने के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित किया। श्री गोयल ने स्विट्जरलैंड की कंपनियों के प्रमुखों को आश्वस्त किया कि भारत पारदर्शी विनियामक प्रक्रियाओं, मजबूत बौद्धिक संपदा व्यवस्था और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के ढांचे के माध्यम से अनुकूल कारोबारी माहौल को प्रोत्साहन देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने स्विट्जरलैंड के व्यवसायियों को भारत को न केवल बाजार के रूप में बल्कि विनिर्माण, प्रतिभा और नवाचार के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में देखने और यहां संभावनाएं तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री पीयूष गोयल ने इन रणनीतिक चर्चाओं के बाद स्विस उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ जैव प्रौद्योगिकी और औषधि, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तथा अभियंत्रण के क्षेत्र में डिजाइन, विकास और विनिर्माण, रक्षा और उभरती हुई तकनीकों पर केंद्रित दो गोलमेज बैठकों की अध्यक्षता की। 

स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित इन सत्रों में भारत की योग्यता, सामर्थ्य और नवाचार के उभरते माहौल पर प्रकाश डाला गया। श्री गोयल ने स्विट्जरलैंड के व्यवसायियों से इन्वेस्ट इंडिया में समर्पित ईएफटीए डेस्क का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि उन्हें सहायता और सुविधाएं प्रदान की जा सके। 

उन्होंने विनियामक सामंजस्य और पारस्परिक मान्यता से जुड़े समझौतों की दिशा में काम करने की भारत की इच्छा की भी पुष्टि की तथा स्विट्जरलैंड और भारत के निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पारस्परिक संबंध बनाने की दिशा में सक्रियता के भारत के दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया।

मंत्री महोदय ने उद्योग जगत के साथ वार्ता के अतिरिक्त इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के स्विट्जरलैंड चैप्टर के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने चैप्टर के योगदान और आईसीएआई के उच्च मानकों और वैश्विक प्रतिष्ठा को कायम रखने के साथ-साथ भारत और स्विट्जरलैंड के बीच पेशेवर और व्यावसायिक माहौल को मजबूत करने के लिए उनकी सराहना की।

बैठकों के दौरान जैव प्रौद्योगिकी, डिजाइन, विकास और विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल सेवा, स्वचालन, रक्षा, साइबर सुरक्षा और उच्च श्रेणी की सामग्री सहित विविध क्षेत्रों से संबधित स्विस उद्योग जगत के दिग्गजों ने वैश्विक आर्थिक महाशक्ति और नवाचार-आधारित विकास के मुकाम के रूप में भारत की प्रगति पर दृढ़ विश्वास व्यक्त किया।

स्विट्जरलैंड की कंपनियों ने भारत की अनूठी खूबियों की सराहना की जिनमें विशाल और निरंतर सक्रिय बाजार, मध्य वर्ग का विकास, विश्व स्तरीय अभियंत्रण और वैज्ञानिक प्रतिभा तथा व्यापार में आसानी की स्थिति, आईपी संरक्षण और प्रौद्योगिकी साझेदारी को तेजी से बढ़ावा देने वाले नीतिगत माहौल को प्रोत्साहन शामिल है। 

बहुत-से लोगों के लिए भारत न केवल उत्साहवर्द्धक बाजार है, बल्कि विनिर्माण, अनुसंधान और विकास और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी सामग्रियों के मिल-जुलकर निर्माण के लिए आदर्श स्थान भी है। स्विट्जरलैंड की कई कंपनियों ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए संयुक्त उद्यम शुरु करने, परिचालन बढ़ाने और उत्पादन के स्थानीयकरण की दिशा में कार्य करने में रुचि का संकेत दिया। 

स्विस कंपनियों ने कैंसर के उपचार के अत्याधुनिक तरीकों और कोशिका विज्ञान से लेकर औद्योगिक स्वचालन, फाइबर ऑप्टिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और डिजिटल सुरक्षा तक विकास की भारत की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं के समान उद्देश्यों के लिए मिलकर काम करने के विचार पर बल दिया। 

यह भावना एक जैसी रणनीतिक और दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं में शामिल है। बैठकों के कई प्रतिभागियों ने भारत को स्विट्जरलैंड का सहज भागीदार बताया और विकास के अगले चरण में निवेश करने की तत्परता व्यक्त की। इसका उद्देश्य न केवल घरेलू मांग को पूरा करना है बल्कि भारत को अपने व्यावसायिक क्रियाकलापों की वैश्विक श्रृंखला के एक केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Trade and Economic Partnership Agreement , TEPA , European Free Trade Association , EFTA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD