Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात, हिसार से चण्डीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा का किया शुभारंभ

आगामी दिनों में हिसार से जयपुर, जम्मू तथा अहमदाबाद के लिए भी होगी हवाई सेवाओं की शुरुआत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 16:36 IST

हरियाणा के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से अयोध्या नगरी के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के लगभग 2 माह के भीतर ही आज चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से हवाई सेवाओं का विस्तार करते हुए हिसार से जयपुर, हिसार से जम्मू तथा हिसार से अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हिसार का यह एयरपोर्ट हरियाणा का अपना पहला हवाई अड्डा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लोगों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश का आम नागरिक भी हवाई सेवा का उपयोग कर सके और पिछले 11 वर्षों में इस सपने को कई मायनों में धरातल पर उतारा है। 

उसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। आज यहां से दूसरी हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, जो शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा चंडीगढ़ को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के कारण आने वाले समय में हिसार उद्योग का भी हब बनेगा और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इस क्षेत्र का स्वाभाविक रूप से तेज गति से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कहते थे कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट तो एयरोड्रम है, पता नहीं यहां से फ्लाइट शुरू होगी या नहीं। 

परंतु हमारी सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत की और लगातार यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में भारत ने ली एक ऊंची उड़ान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे हुए हैं और इन 11 सालों में देश किस गति से आगे बढ़ा है, यह हर भारतीय ने देखा है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत ने एक ऊंची उड़ान ली है। भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और सशक्त व मजबूत हुआ है। इन 11 वर्षों में देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट, लगभग 2500 यूनिवर्सिटीज़ तथा आइआइटी व आईआईएम जैसे संस्‍थान बने हैं। 

ये मोदी का भारत है, सशक्त और मजबूत भारत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और उसी गति से हमारी सरकार हरियाणा को भी विकसित हरियाणा बनाने के लिए आगे बढ़ा रही है।

वर्तमान सरकार में बिना पर्ची-खर्ची मिल रही नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सिस्टम में परिवर्तन आया है और गरीब बच्चों को अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा में भी पिछले 11 वर्षों में योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शिता के आधार पर नौकरी मिली है। जबकि पहले पर्ची- खर्ची पर नौकरियां मिलती थी। पहले तो पूरा माल था, अब पूरा कमाल है, ये अंतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा में हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज खोलने का काम किया है, जिससे लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इतना ही नहीं, प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गए, शेष पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2014 में 700 एमबीबीएस की सीटें थी, लेकिन उस समय की सरकार ने कोई व्यवस्था खड़ी नहीं की, न ही उनकी कोई नीयत थी, न नीति थी, लेकिन आज एमबीबीएस सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2500 के करीब हो गई है और वर्ष 2029 तक 3500 हो जाएंगी।  

हिसार एयरपोर्ट की बदौलत आने वाले समय में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – विपुल गोयल

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि लगभग दो महीने पहले, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से विधिवत रूप से हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई थी, और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक हवाई यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली है।

इसका लाभ न केवल हिसार को, बल्कि पड़ोसी राज्यों राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फ्लाइट सेवा हिसार के उद्योगों को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगी और आने वाले समय में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीन गुणा गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर: मोहन लाल कौशिक

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए गर्व और प्रगति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से लगातार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर लगातार अग्रसर है। 

आज, इसी विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ रहा है, जब मुख्यमंत्री ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, उसी उत्साह और तीन गुना गति के साथ राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, विधायक श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भयाणा, श्रीमती सावित्री जिंदल, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार श्री नरहरि सिंह बांगड़, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक और पूर्व विधायक श्री भव्य बिश्नोई सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Vipul Goel , Mohan Lal Badoli , Ranbir Gangwa , Dr Kamal Gupta , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD