Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कांग्रेस आत्ममंथन के बजाय चुनाव हारने के बहाने ढूंढती है : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 15:33 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पर कई आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पर कई आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं में दिक्कत यही है कि जब इन्हें आत्ममंथन की जरूरत होती है, तब ये चुनाव हारने के बहाने ढूंढते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लंबे समय तक इनका ईवीएम को लेकर भी बहाना चला था, अब वह बहाना ठंडा हुआ तो अब नया बहाना फिक्सिंग का निकाला है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग चुनाव आयोग पर उंगली उठाते हैं और जिनका समर्थन यहां के क्षेत्रीय दल करते हैं, क्या वह व्यवस्था सही थी, जब एक कलम से चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हो जाती थी। कांग्रेस के जमाने में चुनाव आयुक्त कैसे चुने जाते थे?उन्होंने कहा कि आज एक ऐसी व्यवस्था पर इनका प्रश्नचिन्ह है, जहां पर एक समिति के द्वारा, जिसमें विपक्ष की भी भूमिका है, चुनाव आयुक्त को चुना जा रहा है। 

हकीकत तो यह है कि यदि उन्हें किसी एक संस्थान में गलतियां निकालनी हैं, तो वह कोई संवैधानिक संस्थान नहीं है, बल्कि उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस है। वैसे कभी वे गलतियां निकालते भी हैं।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "उनका (राहुल गांधी) कभी चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ना, कभी किसी फिक्सिंग का आरोप लगाना या कभी ईवीएम खराब है ये कहना, यह अपने में दर्शाता है कि इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भी हार मान ली है। 

बिहार के बाद असम, बंगाल जैसे तमाम राज्य ये लोग हारने जा रहे हैं।"उन्होंने शाहाबाद में पार्टी की आज होने वाली रैली को लेकर कहा कि 2025 की विधानसभा चुनाव को लेकर आज की रैली से चुनावी शंखनाद की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग इस क्षेत्र में पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन भारी जीत दर्ज करेगी, इस बार छोटी-मोटी जीत नहीं, बड़ी जीत होगी। 225 से ज्यादा सीट जीतकर एनडीए बिहार में सरकार बनाए, यही लक्ष्य लेकर हम सभी चल रहे हैं। हम कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगे, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD