Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत : यात्री बोले- सड़क से सफर में लगता था 12 घंटा, अब लग रहे महज 3 घंटे

Vande Bharat, Vande Bharat Express, Srinagar, Jammu, Katra, Jammu and Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 17:31 IST

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना हुए सैलानियों ने अपनी यात्रा को बहुत ही शानदार और अद्भुत बताया। शनिवार को कटरा से चली ट्रेन में देश-विदेश से आए पर्यटक सवार हुए। शुक्रवार को ही पीएम मोदी ने एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। 

सैलानियों ने इस दौरान हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा करने वाले लोगों ने कहा पहले सड़क से 12 घंटे लग जाते थे, अब महज 2 से 3 घंटे में ही श्रीनगर पहुंच रहे हैं। इशिका शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वंदे भारत ट्रेन में मेरा पहला सफर है, मैं बहुत उत्साहित हूं। 

सड़क से सफर करने के दौरान हम थक जाते थे, वंदे भारत से समय की बचत होगी और इस दौरान शरीर को भी आराम मिलेगा। इन सबके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में इतना अच्छा विकास किया है। वहीं, तरुण कुमार ने बताया कि कटरा से श्रीनगर पहली ट्रेन पहुंची है और मैं इसका हिस्सा बना हूं। 

पहले की सरकार ने जम्मू-कश्मीर का कोई विकास नहीं किया था। यह मोदी सरकार है, जो इस समय हम कटरा से श्रीनगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं। पहले महीने में 20 दिन श्रीनगर बंद रहता था, यह मोदी सरकार ताकतवर है और दूरदर्शी है। सफर करने वाली युवती ने बताया कि यह ट्रेन बहुत ही आरामदायक है। 

सड़क से यात्रा के दौरान बहुत समय लगता था और शरीर को आराम नहीं मिलता था, हम थके-थके रहते थे। वंदे भारत ट्रेन से महज 2 से 3 घंटे ही लगते हैं। एक अन्य यात्री ने बताया कि यह कभी सोचा नहीं था कि मात्र तीन घंटे में हम कश्मीर पहुंच जाएंगे। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और प्रयासों के कारण संभव हो पाया है। 

आज हम तिरंगा लेकर यहां पहुंचे हैं, यह वो दृश्य है जिसकी किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी। जहां कभी अशांति का माहौल हुआ करता था, आज वहां शांति और सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। लोग सकुशल अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं और कश्मीर की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। 

एक अन्य यात्री ने कहा, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद जिस तरह का ठोस और स्पष्ट संदेश पाकिस्तान को दिया गया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। आज वंदे भारत एक्सप्रेस कश्मीर पहुंची है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

 

Tags: Vande Bharat , Vande Bharat Express , Srinagar , Jammu , Katra , Jammu and Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD