Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पुलिस कार्यशैली में योग का समावेश होना अति आवश्यक: डॉ अरशिन्दर सिंह चावला

मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 13:05 IST

हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिन्दर सिंह चावला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का उद्देश्य देश-विदेश के लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए कुशल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।  योग भारत की प्राचीनतम विद्याओं में से एक है। योग ने विश्व में न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि विश्व गुरू बनने के मार्ग को भी प्रशस्त किया है। विश्व स्तर पर योग को स्वीकार किया जाना हम सबके लिए गौरवशाली है।

निदेशक डॉ. अरशिन्दर सिंह चावला शुक्रवार को मधुबन पुलिस अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग हरियाणा, योग आयोग एवं पतंजलि के तत्वावधान में हरियाणा पुलिस अकादमी के सहयोग से विशाल योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव दिया था, 11 दिसम्बर 2014 को भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों के समर्थन के साथ स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस क्रम में 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बहुत बडे स्तर पर मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन पद्धति है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि योग वह औषधि है जो ब्रह्मांड में किसी भी रोग को ठीक करने की शक्ति रखती है। नियमित योग अभ्यास से मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है जो आपको सकरात्मकता की और अग्रसर करता है जो व्यक्ति के विकास में सहायक सिद्ध होता है। 

इस कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 हजार प्रशिक्षणार्थियों, स्टॉफ स्दस्यों व अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सामान्य प्रोटोकॉल निर्धारित है, इस प्रोटोकॉल में सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम व ध्यान की क्रियाओं का समावेश किया गया है। 

हर आयु वर्ग के व्यक्ति इस आसान क्रियाओं को कुछ सावधानियों के साथ आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस की ओर संकेत करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि पुलिस जीवन चुनौतियों से भरा है, इसलिए आपकी कार्यशैली में योग का समावेश होना अति आश्वयक है। कहा भी गया है कि पहला सुख निरोगी काया ।इस अवसर पर योग आयोग विभाग हरियाणा के वाईस चैयरमैन रोशन लाल ने कहा कि इस वर्ष हरियाणा का संकल्प है- रोग मुक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा। 

योग करना सभी के लिए लाभकारी है, इससे दूसरों के प्रति करूणा और सेवाभाव मजबूत होता है। योग से न केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि योग कला के साथ-साथ एक विज्ञान भी है। उन्होंने कहा कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जो योग महाकुंभ होगा और जिसमें 1 लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक बलजिन्द्र ने योग आयोग विभाग हरियाणा के वाईस चैयरमैन रोशन लाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। योग प्रशिक्षण में अभ्यास अकादमी के योग प्रशिक्षक अनिल कुमार व योग आयोग विभाग के रजिस्ट्रार राजकुमार ने कराया। इस अवसर पर अकादमी के पुलिस अधीक्षक बलजिन्द्र सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक शरीफ सिंह, गोरख पाल राणा, मुकेश कुमार, डॉ राजपाल, डॉ सुनील आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग विभाग के रजिस्ट्रार राजकुमार, अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा, तेजपाल सिंघल राज्य कार्यकारिणी सदस्य, पंतजलि योग समिति हरियाणा भी उपस्थित रहे।

 

  

 

Tags: Director of Haryana Police Academy , Dr Arshinder Singh Chawla , Haryana Police , Madhuban , International Yoga Day , Madhuban Police Academy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD