Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमेरिका में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रति कोई सहानुभूति नहीं, भारत के प्रति पूर्ण समर्थन'

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 17:08 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरे पर है। अमेरिका में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि कई देशों में उसके साथ हुई बातचीत से यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है और सीमापार आतंकवाद पर भारत के रुख को लेकर वैश्विक समर्थन बहुत अधिक है। 

प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम हर देश में जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह है कि हम घटनाओं के बारे में अपना दृष्टिकोण, पिछले कुछ हफ्तों के अपने अनुभव को समझाएं, और उन लोगों की एकजुटता और समझ की कोशिश करें जिनसे हम मिलते हैं और बात करते हैं।"

उन्‍होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब तक हम जिन लोगों से मिले हैं, उन सभी ने न केवल भारत पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का भी स्पष्ट रूप से समर्थन किया है और ऐसी समझ का बहुत स्वागत किया गया है।"थरूर ने पहलगाम आतंकवादी हमले को कश्मीर में आर्थिक और सामाजिक आशावाद के समय में एक गंभीर रुकावट बताया। 

उन्होंने कहा, "कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा था। आम कश्मीरी भारी संख्या में पर्यटकों के आने से लाभान्वित हो रहे थे। उनको आर्थिक रूप से काफी अवसर मिल रहे थे। यह एक अच्छा समय था। कश्मीर में छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों के एक मासूम समूह की निर्मम हत्या की जा रही है, लोग आकर उनसे उनका धर्म पूछ रहे हैं और उनकी आंखों की सामने गोली मार रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इसके बाद सरकार ने जो कुछ भी करने का निर्णय लिया, राष्ट्र ने एकजुट होकर उसका समर्थन किया। हममें से अधिकांश लोग जो चाहते थे, सरकार ने अंत में वहीं निर्णय लिया है।"उन्होंने भारत की सुनियोजित सैन्य प्रतिक्रिया और युद्ध विराम के बारे में भी बताया।पाकिस्तान की वैश्विक विश्वसनीयता के बारे में थरूर स्पष्ट थे और उन्होंने सवाल किया, "ओसामा बिन लादेन कहां था? मुंबई में किसने हमला किया, इन अन्य हमलों को कौन अंजाम दे रहा है, कौन सी एजेंसियां ​​और कौन से आतंकवादी संगठन और व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र समिति की सूची में हैं? ये सभी निर्विवाद बातें हैं और इसलिए वे जानते हैं।"

जब उनसे पूछा गया कि विदेशी वार्ताकारों ने पाकिस्तान की कार्रवाइयों के बारे में भारत के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी, तो थरूर ने स्पष्ट किया का किसी में पाकिस्तान के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। उन्होंने वाशिंगटन में नीतिगत भावना को दो बातों के रूप में व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा, "आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई के प्रति पूर्ण समर्थन और एकजुटता" और "भारत के आत्मरक्षा के अधिकार की पूर्ण समझ।"

वहीं, भाजपा सांसद और प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य तेजस्वी सूर्या ने भी पाकिस्तान की हरकतों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बिलावल भुट्टो अपने प्रतिनिधिमंडल को शांति प्रतिनिधिमंडल कह रहे हैं और यह विडंबना है कि पाकिस्तान शांति की भाषा बोल रहा है। वे असफल जनरलों को फील्ड मार्शल बनाकर नकली नायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे नहीं जानते कि असली नेता कैसे दिखते हैं।"सूर्या ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की स्थिति को विदेशों में स्पष्ट समर्थन प्राप्त हुआ है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD