Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

माई भागो इंस्टीट्यूट की चार महिला कैडिटों का प्रतिष्ठित रक्षा अकैडमियों के लिए हुया चयन

इन कैडिटों की शानदार प्राप्ति अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी: अमन अरोड़ा

Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, National Defence Academy, NDA, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 13:04 IST

पंजाब की लड़कियों को और सशक्त और समर्थ बनाने के लिए किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फार गर्लज़, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) की चार कैडिट रक्षा सेवाओं सम्बन्धी प्रतिष्ठित प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकैडमियों के लिए चुनी गयीं हैं। चुनी गईं यह कैडिट नैशनल डिफेंस अकैडमी ( एनडीए), एयर फोर्स अकैडमी, इंडियन नेवल अकैडमी और ऑफिसर्ज़ ट्रेनिंग अकैडमी में ज्वांइन करेंगी।

इस संबंधी जानकारी सांझी करते हुये पंजाब के रोज़गार सृजन, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नैनसी, जो नेशनल डिफेंस अकैडमी में ज्वांइन करने जा रही है, पंजाब के एक जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सवरनजीत कौर निझ्झर की बेटी है। निशा, जो इंडियन नेवल अकैडमी में ज्वांइन करने जा रही है, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर सहायक श्री दिनेश चंद्र की बेटी है। 

चेन्नई में आफिसर्ज प्रशिक्षण अकैडमी में ज्वांइन करने जा रही कैडिट दीक्षा पठानकोट निवासी कारोबारी श्री पवन कुमार की बेटी है। इसी तरह एयर फोर्स अकैडमी की फ्लाइंग ब्रांच के लिए चुनी गई हरसिमरत कौर ब्यास से भारतीय फ़ौज के पूर्व सूबेदार रविन्दरजीत सिंह की बेटी है।

इन चुनी गई महिला कैडिटों को बधाई देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन कैडिटों की शानदार प्राप्ति पंजाब की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाली लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में माई भागो एएफपीआइ में लड़कियों के लिए एनडीए प्रैपरेटरी विंग शुरू किया था। 

उन्होंने कहा कि यह संस्था निःसंदेह पंजाब का मान है। इन चार महिला कैडिटों के प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकैडमियों के लिए चुने जाने पर खुशी प्रकट करते हुये माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर, मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए. वी. एस. एम. (सेवामुक्त) ने कहा कि इससे पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर बनाने सम्बन्धी किये जा रहे उनके यत्नों को बल मिलेगा। 

उन्होंने लेडी कैडिटों के सुनहरी भविष्य की कामना करते हुये विश्वास प्रकट किया कि वे अपने प्रशिक्षण और भविष्य की भूमिकाओं में पंजाब और देश का नाम रौशन करेंगी।

 

Tags: Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , National Defence Academy , NDA , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD