Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अजीत नगर में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, आशिका जैन ने किया पौधारोपण

सोनी परिवार की ओर से अनूठी पहल कर अपनी तीन एकड़ जमीन पर बायोडायवर्सिटी पार्क का किया जा रहा है विकास

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, World Environment Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 17:33 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए अजीत नगर अस्लामाबाद,  होशियारपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने बतौर मुख्यातिथि स्वयं पौधारोपण किया। सोनी परिवार व राउंड ग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी ने भी हिस्सा लिया और पौधारोपण किया।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा इस अवसर पर कहा कि हर नागरिक को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हरियाली को बढ़ावा मिल सके और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। 

उन्होंने सोनी परिवार का पर्यावरण सरंक्षण में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संदीप सोनी परिवार की ओऱ से अपनी 3 एकड़ जमीन में 100 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगा कर इस बायोडाइवरसिटी पार्क में तब्दील करने का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां आम लोगों के लिए सैरगाह, बच्चों के लिए पार्क भी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जो कि बेहतरीन कार्य है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि वे पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय योगदान दें और स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ें। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा देगा, ताकि समाज में हरित भविष्य की नींव मजबूत हो सके। इस मौके पर संदीप सोनी, राकेश मरवाहा, आई.जे.एम.एस. सिद्धू, डा. रजनीश, राममूर्ति शर्मा, डा. कुलदीप नंदा, पार्षद मुखी राम, एडवोकेट मनिंदर पाल सिंह, एडवोकेट लवकेश ओहरी, मनवीन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD