Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जी किशन रेड्डी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तेलंगाना के टॉपर्स के साथ पौधे लगाए

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, World Environment Day, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 17:08 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 6, अशोक रोड पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ तेलंगाना के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र भी उपस्थित थे, जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। 

श्री जी किशन रेड्डी ने इन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें नए युग के पर्यावरण योद्धाओं के रूप में पर्यावरण संरक्षण का ध्‍वजवाहक बनने का आह्वान किया। मंत्री महोदय ने पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। 

इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर बढ़ते वैज्ञानिक प्रमाणों को उजागर करना और स्वच्छ तथा अधिक स्‍थायी भविष्य के निर्माण के लिए प्लास्टिक के उपयोग को अस्वीकार करने, कम करने, पुनः उपयोग करने, पुनर्चक्रण करने और उसपर पुनर्विचार करने की रफ्तार को तेज करना है। 

श्री रेड्डी ने कोयला और खान मंत्रालयों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु समन्वित प्रयास करने का भी आग्रह किया। जी किशन रेड्डी ने एक लिंक्ड-इन पोस्ट के जरिए पर्यावरण संरक्षण में भारत के नेतृत्व वाले दशक में कोयला और खान मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। कुछ पहलों में शामिल हैं:

भूमि पुनरुद्धार: कोयला मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में 2,459 हेक्टेयर से अधिक खनन भूमि को इको-पार्क और जंगलों में बदला गया- 54 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा: कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 तक 3 गीगावाट सौर क्षमता और 2030 तक 9 गीगावाट सौर क्षमता का लक्ष्य रखा है, जो मुख्य रूप से आंतरिक खपत के लिए है।

ऊर्जा परिवर्तन: कोयला उत्पादन 1 बिलियन टन को पार कर जाने के बावजूद  भारत का ऊर्जा मिश्रण नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देना जारी रखे हुआ है।

ऊर्जा सुरक्षा: राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के तहत भारत 16,300 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ हरित प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण खनिज हेतु एक प्रतिस्‍कंदी मूल्य श्रृंखला का निर्माण करेगा।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , World Environment Day , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD