Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के मुख्य सचिव ने की सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा

यूपीएससी परीक्षा में 53वां रैंक हासिल करने वाली शिवानी के गांव का आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा आदर्श

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Sudhir Rajpal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 18:49 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत प्रदेश में 531 पंचायतों ने पात्रता मानदंडों को पूरा किया है। यह अभियान सतत विकास लक्ष्य 2 और 3 के अनुरूप है और बेहतर बुनियादी ढांचे तथा थर्ड पार्टी आकलन द्वारा बेहतर पोषण परिणामों को बढ़ावा देता है। 

मुख्य सचिव ने गत दिवस एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति की समीक्षा की। गौरतलब है कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण और सामुदायिक विकास में सुधार करना है। साथ ही, इसका मकसद कुपोषण को खत्म करने और विकसित भारत का आधार बनाने के लिए ग्राम पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है।

श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी गांव में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी शिवानी पांचाल ने इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 53 हासिल की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिवानी और उनकी मां को सम्मानित किया जाएगा और गांव के आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में तब्दील किया जाएगा।  

बैठक में बताया गया कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत आंगनवाड़ियों के बुनियादी ढांचे, बच्चों की पोषण स्थिति, पूरक पोषण की डिलीवरी आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसी मानदंड के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान प्रदेश में पोषण सुरक्षा और सतत विकास हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी जिलों को मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने और आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत नामांकन इस साल 31 जनवरी तक प्रस्तुत किए गए थे। प्रारंभिक स्क्रीनिंग 15 फरवरी तक पूरी हुई। इसके बाद राज्य टीमों द्वारा की जा रही पीयर रिव्यू जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है। थर्ड पार्टी सत्यापन अगस्त से सितंबर, 2025 तक होगा, जिसके अंतिम परिणाम सितंबर या अक्टूबर में आने की सम्भावना है। ये मूल्यांकन पोषण, बाल स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे की तैयारी सहित प्रमुख संकेतकों पर आधारित हैं।

बैठक में हाल ही में अंतर-राज्यीय पीयर रिव्यू के निष्कर्षों की भी समीक्षा की गई। मिजोरम की एक टीम ने अप्रैल 2025 में 55 ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन करने के लिए प्रदेश का दौरा किया, जबकि हरियाणा के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर 17 ग्राम पंचायतों की समीक्षा की। श्री रस्तोगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस महीने होने वाले पीयर रिव्यू के अगले दौर की सभी तैयारियाँ पूरी कर लें। उन्होंने रीयल टाइम, डेटा-संचालित मूल्यांकनों के लिए पोषण ट्रैकर का उपयोग करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने बुनियादी ढाँचे और सेवा वितरण अंतराल को पाटने के लिए केंद्रित प्रयासों का आह्वान किया।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Sudhir Rajpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD