Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मलेशियाई नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए भारत के आह्वान का किया समर्थन

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Kuala Lumpur, Sanjay Kumar Jha, Malaysia, Salman Khurshid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालंपुर , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:39 IST

भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मलेशिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जोहरी बिन अब्दुल से मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस (शून्य-सहिष्णुता) की नीति के बारे में जानकारी दी। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मलेशिया के सांसदों से भी सहयोग मांगा।

मलेशिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने शांति के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता जताई और आतंकवाद से निपटने में भारत के दृष्टिकोण पर जानकारी देने के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। झा ने एक्स पर लिखा, "हमारे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के एक हिस्से के रूप में हमें मलेशिया की संसद के प्रतिनिधि सदन (दीवान राक्यत) के अध्यक्ष वाईबी तन श्री दातो (डॉ.) जोहरी बिन अब्दुल से मिलने का मौका मिला। हमने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से उनको अवगत कराया।"

संजय कुमार झा ने आगे पोस्ट में कहा, "हमने स्पीकर को पहलगाम हमले के संदर्भ और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैद्धांतिक प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। स्पीकर ने शांति और सुरक्षा के लिए मलेशिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और आतंकवाद से निपटने में भारत के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने आपसी समझ और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत और मलेशिया की संसदों के बीच निरंतर जुड़ाव का स्वागत किया।"

इस बीच, मलेशियाई सांसद वोंग चेन की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर विशेष संसदीय समिति के साथ बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले और आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य-सहिष्णुता नीति के बारे में जानकारी दी। चर्चा में आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में सहयोग करने के तरीकों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

बाद में, प्रतिनिधियों ने कुआलालंपुर में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एसईएआरसीसीटी) के महानिदेशक दतिन पादुका नूर अशिकिन मोहम्मद तैयब के नेतृत्व में इसके प्रतिनिधियों के साथ एक उपयोगी बैठक आयोजित की। प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंश की भारत की दृढ़ और सैद्धांतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की, विशेष रूप से पहलगाम में हाल ही में हुए सीमा पार से आए आतंकवादियों के हमले के आलोक में।

संजय कुमार झा के अलावा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृज लाल, हेमांग जोशी और प्रदान बरुआ, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन बरिटास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार भी शामिल हैं। जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया की यात्राएं पूरी करने के बाद प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के अंतिम चरण में मलेशिया में है, जहां वह ऑपरेशन सिंदूर के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई पर चर्चा कर रहा है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Kuala Lumpur , Sanjay Kumar Jha , Malaysia , Salman Khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD