Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत का धैर्य उसकी ताकत है, कमजोरी नहीं : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Gajendra Singh Shekhawat, Operation Sindoor, Hyderabad Liberation Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 17:28 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितंबर, 2025 को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह के दौरान कहा, "ऑपरेशन सिंदूर, 2016 सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक इस बात के प्रमाण हैं कि भारत का धैर्य उसकी ताकत है, कमज़ोरी नहीं। बातचीत से जब कोई समाधान नहीं निकलता है, तभी हम कठोर शक्ति का रास्ता अपनाते हैं।" 

श्री सिंह ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद  में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मज़बूत और दृढ़ नया भारत, जहां संवाद में विश्वास रखता है, वहीं यह उन लोगों को करारा जवाब देना भी जानता है जो शांति और सद्भावना की भाषा नहीं समझते।

रक्षा मंत्री ने बताया कि जहां पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर निर्दोष नागरिकों की हत्या की, वहीं भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने कर्म के आधार पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। 

इस सफल ऑपरेशन के लिए सशस्त्र बलों के पराक्रम और समर्पण को श्रेय देते हुए  श्री सिंह ने दोहराया कि ऑपरेशन अभी स्थगित है और सीमा पार से कोई और आतंकवादी गतिविधि होने की स्थिति में इसे फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संघर्ष विराम पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि कोई भी तीसरा पक्ष भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दे सकता।

श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर और दक्षिण भारत को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल की 'लौह पुरुष' के रूप में भूमिका की भी सराहना की। उन्‍होंने हैदराबाद मुक्ति दिवस और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को एक ही दिन पड़ने का उल्लेख करते हुए कहा, "सरदार पटेल की तरह ही  हमारे प्रधानमंत्री भी भारत को सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।"

रक्षा मंत्री ने देश में बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया और विश्वास व्‍यक्‍त किया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, "आज भारत किसी के निर्देश पर नहीं चलता, वह अपनी पटकथा खुद लिखता है।"

श्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन पोलो में भाग लेने वालों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं था बल्कि सरदार पटेल का एक निर्णायक प्रहार था जिसने रजाकारों की साजिश को चकनाचूर कर दिया और हैदराबाद को भारत में वापस लाया।

उन्होंने ऑपरेशन पोलो की सफलता और हैदराबाद के भारत में विलय को एक गौरवशाली अध्याय बताया जिसने दुनिया को दिखाया कि भारत हमेशा अपनी एकता की रक्षा करने में सक्षम और शक्तिशाली रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा, "जिस तरह 1948 में रजाकारों की साजिश नाकाम हो गई थी, उसी तरह आज पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और उसके एजेंट नाकाम हो गए हैं। 

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए एक बार फिर करारा जवाब दिया है। हमने पुन: साबित कर दिया है कि भारत की एकता और सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।" श्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम के दौरान  केंद्रीय संचार ब्यूरो, हैदराबाद द्वारा आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस फोटो प्रदर्शनी का भी दौरा किया। 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Gajendra Singh Shekhawat , Operation Sindoor , Hyderabad Liberation Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD