Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खनन विभाग के अदालतों में लंबित मामलों में समय से पैरवी करें विभागः केएम पांडुरंग

खनन एवं भू-गर्भ विभाग के महानिदेशक ने प्रदेश के खनन विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

KM Pandurang,Director General of Mining and Geology Department Haryana, Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 12:16 IST

खनन एवं भू-गर्भ विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कहा कि खनन विभाग से संबंधित जितने भी मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पैरवी कर निपटाया जाए। इन सभी मुकदमों की एक सूची तैयार करें और उन्हें इन पर समय-समय पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तैयार करें। श्री पांडुरंग मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे।

श्री पांडुरंग ने कहा कि अभी खनन विभाग से संबंधित मामले विभिन्न अदालतों में लंब‌ित हैं। ऐसे में प्रत्येक मामले में समय से पैरवी कर इनका निपटारा करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के विभिन्न खनन कंपनियों पर बकाया राशि की भी तुरंत रिकवरी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकवरी सैल प्रत्येक रिकवरी के लिए प्रयास करे ताकि समय पर रिकवरी हो और निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन विभाग के सभी अधिकारी अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कार्य करें। लगातार पैट्रोलिंग करें और अगर कहीं पर भी अवैध रूप से खनन हो रहा है तो तुरंत कार्रवाई करें। मीटिंग में उन्होंने प्रदेश में चल रही सभी खनन साईटों की क्रमशः समीक्षा की और खनन अधिकारियों से कहा कि अगर कहीं निशानदेही को लेकर दिक्कत आती है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले का समाधान करे। मीटिंग में विभाग के अतिरिक्त निदेशक महेंद्र पाल, स्टेट माईन‌िंग इंजीनियर डा. माधवी गुप्ता, स्टेट जियोलॉजिस्ट दीपक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD