Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्टी में दिव्यांगता पहचान कार्यशाला आयोजित

Health, Primary Health Centre, PHC, Kullu, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुट्टी, लगवैली (कुल्लू) , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 16:38 IST

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भुट्टी में आज आशा कार्यकर्ताओं के लिए दिव्यांगता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और समावेशी विकास के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ. नम्रता उपस्थित रहीं। उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

कार्यशाला में साम्फ़िया संस्था की ओर से दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बीजू हिमदल, कार्यक्रम प्रबंधक, ने साम्फ़िया द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यांगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने साम्फ़िया की थेरेपी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें विशेष रूप से अर्ली इंटरवेंशन थैरेपी प्रोग्राम, थैरेपी ऑन व्हील्स, डीईआईसी (DEIC) तथा समावेशन (Inclusion) कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सेवाएं दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान और उनके समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने ‘आश की आशा’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी, जिसके तहत किसी दिव्यांग बच्चे की पहचान करने वाली आशा कार्यकर्ता को 'आश की आशा' उपाधि एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। डॉ. श्रुति मोरे, निदेशक साम्फ़िया, ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता एवं थेरेपी सेवाओं — जैसे फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरेपी, स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन — के बारे में विस्तार से बताया। 

उन्होंने दिव्यांगता की पहचान के तरीकों और समुदाय स्तर पर सहयोग व जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

साथ ही उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि यदि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में किसी भी प्रकार का विकासात्मक विलंब (Developmental Delay) नजर आए, तो उन्हें तुरंत थैरेपी सेवाओं के लिए रेफ़र किया जाए। इस कार्यशाला में कुल 22 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

Tags: Health , Primary Health Centre , PHC , Kullu , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD