Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

बैठक में 1640 करोड़ रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Lal Panwar, Rao Narbir Singh, Dr Arvind Sharma, Shyam Singh Rana, Rajesh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 11:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) तथा हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में लगभग  1640 करोड़ रुपये से ज्यादा करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 61 करोड़ रुपये की बचत की गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्रीमती श्रुति चौधरी और राज्य मंत्री श्री राजेश नागर उपस्थित रहे। इनके अलावा, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

*गांवों में सुदृढ़ होगी सफाई व्यवस्था*

प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महाग्रामों तथा 7500 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को “हॉपर टिपर डंपर“ भी प्रदान करने के निर्णय लिया है। इसके लिए 298 हॉपर टिपर डंपर की खरीद को मंजूरी दी गई है ताकि पंचायतें अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन कर सके। इस पर लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसके अलावा, गांवों में स्थापित की जा रही लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। पुस्तकों का चयन युवाओं की जरूरतों के अनुसार किया गया है, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टॉप प्रकाशकों की पुस्तकें शामिल हैं। इन पुस्तकालयों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को गांव के भीतर ही शिक्षा का माहौल मिलेगा। साथ ही, ई लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई इत्यादि तथा सीसीटीवी की भी खरीद को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम सचिवों, सीपीएलओ की सुविधा के लिए 4500 लैपटॉप की भी खरीद को मंजूरी दी गई। इन पर लगभग 31.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

बैठक में मंडी डबवाली, जिला सिरसा में लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, 6.79 करोड़ रुपए की लागत से क्लस्टर स्कूलों के लिए 1415 कंप्यूटरों की खरीद हेतु भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, लगभग 61 करोड़ रुपए की लागत से गुरुग्राम में जिला परिषद विकास भवन का निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

*सड़कों के सुदृढ़ीकरण को मंजूरी*

 बैठक में दादरी-बौंद सड़क लंबाई 24 किलोमीटर, दादरी-चिड़या सड़क 18 किलोमीटर लंबाई तथा 20 किलोमीटर लंबाई की असंध सिरसल सड़क के सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी गई। इन पर लगभग 78 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा और तय समयावधि में कार्य पूरा होना चाहिए। इसके अलावा, अंबाला कैंट में सिविल अस्पताल भवन (100 बिस्तर से 200 बिस्तर) के निर्माण के शेष कार्य को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से मृदा स्वास्थ्य की जांच करने हेतु मृदा जांच प्रयोगशालाओं के लिए जांच किट की भी खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से शहीद हसन खान मेवाती, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ में सड़क, एस्टेट पब्लिक हेल्थ, विद्युत सेवाओं, अग्निशमन और एचवीएसी प्रणाली की विशेष मरम्मत की भी मंजूरी दी गई।

बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस एजेंसी को भी फाइनल किया गया। इसके अलावा, जिला यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बिजली सुधार कार्यों के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

*जीएमडीए की परियोजनाओं को मिली स्वीकृति*

बैठक में शहर की सीसीटीवी आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली-चरण-2 की स्थापना, एकीकरण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव इत्यादि कार्य को भी मंजूरी दी गई। चरण- 2 के तहत 2700 कैमरा लगाए जाएंगे। इस पर लगभग 110 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसके अलावा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चंदू बूढ़ेडा, गुरुग्राम में 66/6.6 केवी सबस्टेशन का निर्माण और कमीशनिंग के कार्य तथा 14.70 करोड़ रुपए की लागत से गुरुग्राम में सेक्टर डिवाइडिंग रोड 58/61 और 59/61 पर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण के लिए भी मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, एफएमडीए के तहत लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से शहर में सीसीटीवी आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली-चरण-2 की स्थापना एकीकरण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर-21, पलवल में जलापूर्ति, सीवरेज प्रणाली, बरसाती पानी की निकासी और फुटपाथ का निर्माण करने के कार्य को मंजूरी दी गई। इस पर लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा, एम.एम.एस.ए.वाई. योजना के अंतर्गत आशियाना साइट, सेक्टर-18, रेवाड़ी में लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था इत्यादि कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

*औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी*

बैठक में आईएमटी मानेसर में आवासीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, आईएमटी सोहना में गोदाम के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, लगभग 28 करोड़ रुपए की लागत से आईएमटी मानेसर में 66/11 केवी जीआईएस सबस्टेशन के निर्माण तथा लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सेक्टर - 37 एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीयल एस्टेट, करनाल में यूनिटी मॉल की स्थापना के संबंध में कॉन्ट्रैक्ट को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) 2.0 परियोजना के तहत 1724 ऑनलाइन यूपीएस सिस्टम की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इन पर लगभग 2.58 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा, हाई सिक्योरिटी जेल, रोहतक में परिधि सुरक्षा, एक्सेस कंट्रोल, निगरानी प्रणाली, कमांड और नियंत्रण केंद्र के साथ विभिन्न आईटी प्रौद्योगिकियों सहित एडवांस फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशन के साथ - साथ अन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। 

इनके अलावा, बैठक में जलापूर्ति और सीवरेज प्रणाली की विभिन्न परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, आपूर्ति एवं निपटन विभाग के महानिदेशक श्री पंकज के अलावा संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Lal Panwar , Rao Narbir Singh , Dr Arvind Sharma , Shyam Singh Rana , Rajesh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD