Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में एसडीपीओ कार्यालय का लोकार्पण किया

नादौन में खेल परिसर को वर्ष के अंत तक पूरा करने के निर्देश

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Nadaun, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नादौन , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 20:41 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन में कानून-व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नव स्थापित कार्यालय का लोकार्पण किया। एसडीपीओ कार्यालय पुलिस स्टेशन नादौन और पुलिस स्टेशन सुजानपुर के कामकाज की देखरेख करेगा, जिससे समन्वय, दक्षता और परिचालन निगरानी बढ़ेगी। इस कार्यालय के खुलने से 82 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत सहित बेहतर पुलिसिंग, तेज प्रतिक्रिया समय और कानून प्रवर्तन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नादौन में 18.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजस्व सदन का उद्घाटन किया और 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर कलूर को भी समर्पित किया। कलूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पंचायत घर का निर्माण शुरू हुआ था, तब वह विधायक थे और आज 1.14 करोड़ रुपये की लागत से यह भवन बनकर तैयार हुआ है। 

उन्होंने घोषणा की कि कलूर में शराब की दुकान को वापस पुराने स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, राज्य को केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली वित्तीय सहायता में सीधे तौर पर 1,600 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।

मुख्यमंत्री ने अमलेहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की भी घोषणा की। यह राज्य का पहला सीबीएसई से संबद्ध राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राज्य सरकार इस स्कूल में पौष्टिक भोजन भी सुनिश्चित करेगी और आने वाले वर्षों में इस संस्थान में लगभग एक हजार छात्रों को दाखिला मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम और गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जारी है और जल्द ही हमीरपुर में कैंसर अस्पताल की सुविधा आरंभ हो जाएगी।

श्री सुक्खू ने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह परिसर क्षेत्र में खेल और युवाओं की भागीदारी का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को इस वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस आधुनिक परिसर में आठ लेन का स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के लिए स्थान उपलब्ध होंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं के लिए रचनात्मक अवसर प्रदान करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को रोकने में मदद करने के दृष्टिगत इस तरह के बहुउद्देशीय खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं।स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खेल परिसर प्रतिभा को निखारने और युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

इसके बाद, उन्होंने नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक संजय रतन, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह, कांग्रेस नेता कैप्टन पृथ्वी चंद और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Nadaun , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD