Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पेक-सीएमएच और वाधवानी फाउंडेशन ने मिलकर शुरू किया 5 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम

Punjab Engineering College, PEC, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Centre of Management and Humanities, CMH, Faculty Development Program, FDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 17:35 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज़ सेंटर (सीएमएच) द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आज से 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (ऍफ़डीपी) की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 2 से 6 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना और उन्हें छात्रों में इनोवेशन व स्टार्टअप की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सशक्त बनाना है।

उद्घाटन समारोह में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वाधवानी फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर श्री अमित सिंह, लीड ट्रेनर एवं एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेटर श्री विशाल नायर, और सीएमएच विभाग के हेड प्रो. अंजु सिंगला भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. अंजु सिंगला ने इस ऍफ़डीपी की रूपरेखा और उद्देश्य साझा किए। उन्होंने बताया कि आज के छात्रों के समग्र विकास के लिए उद्यमिता की सोच और प्रबंधन कौशल बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “उद्यमिता एक सोच है जो इंसान को लचीला बनाती है, समस्या सुलझाने की क्षमता देती है और उसे नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाती है।” 

उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम 'विकसित भारत @2047' के विज़न और पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा आरंभ किए गए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक कदम है। श्री अमित सिंह, जो इस अवसर पर मुख्य वक्ता थे, ने कुछ प्रेरणादायक उद्यमियों की कहानियाँ साझा कीं और बताया कि कैसे एक विचार लाखों लोगों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकता है। 

उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन और स्किल-बेस्ड लर्निंग आज के समय की ज़रूरत है। इसके बाद, श्री विशाल नायर ने बेहद दिलचस्प अंदाज़ में प्रतिभागियों को उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने वाधवानी फाउंडेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स जैसे एआई को-पायलट, वेंचर जर्नी, M1/M2/M3 रिव्यूज़, मेंटरिंग और इकोसिस्टम कनेक्ट की जानकारी दी और बताया कि किस तरह ये टूल्स नए उद्यमियों को गाइड और सपोर्ट करते हैं।

प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पेक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए वाधवानी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अगर हम कुछ नया करना चाहते हैं, तो हमें शुरुआत करने से हिचकना नहीं चाहिए। आज के शिक्षक कल की इनोवेशन के मार्गदर्शक हैं। हमें खुद को भी उद्यमिता के क्षेत्र में शुरुआती मानकर आगे बढ़ना होगा।”

इस 5 दिवसीय ऍफ़डीपी में प्रतिभागियों को कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें  वेंचर टर्म फॉर्मेशन, सोल्युशन आईडिया जेनेरेशन, प्रतियोगिता का विश्लेषण, स्टार्टअप आइडिया का मूल्यांकन, प्रोटोटाइप विकास और अवसर आकलन, बिज़नेस मॉडलिंग, मार्केटिंग और सेल्स रणनीति, वेंचर की व्यवहार्यता, पेडागॉजी डेमो क्लासेस आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम का समापन डॉ. निधि तंवर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पहले दिन का यह सत्र प्रेरणादायक रहा और सभी प्रतिभागियों में उत्साह भर गया। आने वाले चार दिन इनोवेशन, डिस्कशन और नई सीख से भरपूर रहने वाले हैं।

 

Tags: Punjab Engineering College , PEC , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Centre of Management and Humanities , CMH , Faculty Development Program , FDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD