Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, आगे बढ़ने के लिए आंध्र प्रदेश भी तैयार : चंद्रबाबू नायडू

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Vijayawada, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 13:05 IST

आंध्र प्रदेश के  मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और राज्य इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  सीआईआई 'एनुअल बिजनेस समिट 2025' में अपने संबोधन में नायडू ने आंध्र प्रदेश की तीव्र आर्थिक वृद्धि के लिए एक ब्लूप्रिंट पेश किया, जिसमें 22 वर्षों में 15 प्रतिशत वार्षिक लक्ष्य रखा गया है, ताकि भारत को विकसित देश का दर्जा प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

इस विजन का मुख्य उद्देश्य राज्य को नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलना है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश वैश्विक मानकों के अनुरूप लॉजिस्टिक्स लागत को जीडीपी के 14 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत करने के लिए बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे और अंतर्देशीय जलमार्गों को इंटीग्रेट कर रहा है। नायडू ने व्यापार करने की गति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने यह बताया कि राज्य ने पिछले साल ही 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 4.5 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से राज्य में निवेश करने और इसकी डेवलपमेंट स्टोरी में भागीदार बनने का आग्रह किया। नायडू ने बताया कि उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहिए जो न केवल निवेश को आकर्षित करें बल्कि दूरदृष्टि को भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि उनका मिशन न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है, बल्कि नेतृत्व का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि वे ऐसे नेतृत्व का निर्माण करना चाहते हैं, जहां लोग नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले हों। इसके लिए अमरावती में वैश्विक दूरदर्शी लोगों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए एक ग्लोबल लीडरशिप सेंटर स्थापित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री नायडू ने हैदराबाद में भारत की अपनी तरह की पहली ग्रीन बिल्डिंग का जिक्र किया, जिसे सीआईआई के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था।

उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 तक अमरावती में भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग सुविधा चालू हो जाएगी।सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी ने नायडू के भविष्य-केंद्रित दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा, "ईओडीबी से लेकर व्यापार करने की गति तक, पीपीपी से लेकर पी4 तक, आप हमेशा कर्व से आगे रहे हैं।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Vijayawada , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD