Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'परमाणु खतरे भारत का संकल्प कमजोर नहीं कर पाएंगे', लातविया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मजबूती से रखी अपनी बात

Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रीगा (लातविया) , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:50 IST

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लातविया के सांसदों से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद का जवाब देने में भारत किसी भी परमाणु खतरे की परवाह नहीं करेगा। नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता और आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए नए सिद्धांत के प्रति भारत की एकजुट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में भारत की संसद के साथ सहयोग को बढ़ावा देने वाले समूह की अध्यक्ष इंग्रिडा सिर्सीन और विदेश मामलों की समिति की अध्यक्ष इनारा मुर्निएस के साथ-साथ लातविया की संसद सेइमा की दोनों समितियों के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। कनिमोझी के नेतृत्व वाले सांसदों में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा (सेवानिवृत्त), राजद सांसद प्रेम चंद गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल और संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मंजीव सिंह पुरी शामिल हैं।

अशोक मित्तल ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, "यात्रा के दौरान, हमें भारत पर संसद के साथ सहयोग को बढ़ावा देने वाले समूह की अध्यक्ष इंग्रिडा सिर्सीन और विदेश मामलों की समिति की अध्यक्ष इनारा मुर्निस के साथ-साथ सईमा (लातविया की संसद) की दोनों समितियों के अन्य सम्मानित सदस्यों से मिलने का अवसर मिला। हमने चर्चा आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के भारत के एकीकृत और अडिग रुख से उन्हें अवगत कराया।"

पोस्ट में कहा गया है, "हमने अपने उभरते राष्ट्रीय सिद्धांत को भी साझा किया कि आतंकवाद के हर कृत्य और उसे समर्थन देने वालों या उसे अंजाम देने वालों को हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला माना जाएगा। हमने इस बात पर जोर दिया कि परमाणु खतरे भी भारत के संकल्प को नहीं डिगा पाएंगे। हम अपने लातवियाई समकक्षों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और उनके इस स्पष्ट रुख की सराहना करते हैं कि आतंकवाद के सभी रूपों का बिना किसी अपवाद के विरोध किया जाना चाहिए।"

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सचिव एन्जेज विलमसन और राजदूत एन्ड्रेज पिल्डेगोविक्स, लातविया की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उम्मीदवारी के लिए विशेष दूत से भी मुलाकात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर तथ्य साझा किए। विलमसन ने अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की लातविया की कड़ी निंदा तथा सभी प्रकार के आतंकवाद के प्रति स्पष्ट विरोध को दोहराया।

लातविया स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, "लातवियाई पक्ष ने भारत का हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उल्लेख किया। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सितंबर में यूक्रेन की अपनी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।" इससे पहले, लातविया में भारत की राजदूत नम्रता एस. कुमार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भारत-लातविया संबंधों और बाल्टिक, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र में लातविया की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले उन्होंने रीगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लातविया पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले, भारत द्वारा शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी 'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद के घटनाक्रम के संदर्भ में हो रही है। वे लातविया गणराज्य की सरकार के उच्च अधिकारियों, शिक्षाविदों, मीडिया, भारतीय प्रवासियों और अन्य हितधारकों के साथ भी बैठकें करेंगे। भारतीय सांसदों ने रीगा स्थित लातविया के राष्ट्रीय पुस्तकालय में महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिगण भारत के एकजुट रुख और 'सभी प्रकार के आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता' के मजबूत संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं तथा आतंकवाद, इसके समर्थकों और सीमापार आतंकवाद के अपराधियों का मुकाबला करने के लिए भारत के नए सिद्धांत में परिभाषित दृढ़ संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।रीगा स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, "भारत और लातविया के बीच राजनीतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों के स्तर पर मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। 

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद, लातविया के विदेश मंत्रालय ने 22 अप्रैल को जारी अपने बयान में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की थी।"बयान में कहा गया, "सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की लातविया यात्रा, जुलाई 2024 में रीगा में भारत के नए निवासी मिशन के खुलने के बाद भारत से लातविया की पहली उच्च स्तरीय यात्रा, भारत-लातविया संबंधों के बढ़ने और मजबूत होने का प्रमाण है और भारत की लातविया जैसे समान विचारधारा वाले देशों और सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता है।"

यह प्रतिनिधिमंडल, 'ऑपरेशन सिंदूर' के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई को उजागर करने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक संपर्क अभियान का हिस्सा है। प्रतिनिधिमंडल ग्रीस, स्लोवेनिया और रूस में सफल बैठकों के बाद लातविया पहुंचा, जिससे आतंकवाद से लड़ने में भारत के दृढ़ रुख की पुष्टि हुई।

 

Tags: Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD