Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियों पर डेनमार्क में चर्चा : गुलाम अली खटाना

Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोपेनहेगन , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:48 IST

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने शनिवार को कहा कि डेनमार्क में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने डेनिश नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को पेश किया और वैश्विक आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता गुलाम अली खटाना भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 

इन नेताओं ने फ्रांस और इटली में भारत का रुख स्पष्ट किया और अब डेनमार्क में हैं, जहां वे आतंकवाद और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारत के अटल रुख को पेश कर रहे हैं।गुलाम अली खटाना ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "डेनमार्क की यात्रा के दौरान रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

हमने डेनिश संसद के उपाध्यक्ष लार्स-क्रिश्चियन ब्रास्क से मुलाकात की और उन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख और आतंकवाद से निपटने के लिए एक एकीकृत वैश्विक लड़ाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया।"प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व अधिकारियों, मंत्रियों, संसद सदस्यों और राजनयिकों के एक समूह से भी मुलाकात की, जो डेनमार्क और विदेशों में प्रभावशाली आवाज रखते हैं।

खटाना ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "हमने चुनिंदा पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और एक पूर्व राजनयिक के साथ गहन चर्चा की, जिसमें भारत के समक्ष सीमापार आतंकवाद से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों, 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया और शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले व्यापक वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।"नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में रविशंकर प्रसाद (भाजपा), दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (भाजपा), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (भाजपा), एम. थंबीदुरई (एआईएडीएमके), पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर और पूर्व राजदूत पंकज सरन शामिल हैं।

कोपेनहेगन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भारत द्वारा कड़ी निंदा तथा 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में की गई दृढ़ कार्रवाई ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा डेनमार्क पक्ष को दी गई जानकारी का केंद्रबिंदु थी। इसमें स्पष्ट किया गया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत की अपेक्षित प्रतिक्रिया कूटनीतिक रूप से मापी गई तथा समतुल्य थी।"

बयान में कहा गया, "प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया तथा कहा कि हिंसा के किसी भी कृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने में डेनमार्क के सार्वजनिक रुख की भारत ने सराहना की तथा बैठकों के दौरान भारत के साथ एकजुटता की अभिव्यक्ति से डेनमार्क को अवगत कराया गया।" इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय भारतीय समुदाय से भी बातचीत की तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा आतंकवाद के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में भारत के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।

 

Tags: Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD