Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दबंग दिल्ली-जयपुर पैट्रियट्स की भिड़ंत से होगी यूटीटी सीजन 6 की धमाकेदार शुरुआत

Sports News, Table Tennis, Ultimate Table Tennis, Ultimate Table Tennis Season 6, Dabang Delhi, Jaipur Patriots
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 14:01 IST

इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) का छठा सीजन 31 मई से अहमदाबाद के ईकेए एरिना में शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत और दुनिया भर के बेहतरीन टेबल टेनिस सितारे एक्शन में नजर आएंगे। उद्घाटन दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। 

पहला मुकाबला दबंग दिल्ली टीटीसी और जयपुर पैट्रियट्स के बीच होगा, जबकि दिन का दूसरा मुकाबला डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और नई टीम अहमदाबाद एसजी पाइपर्स के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में अगले 16 दिनों में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे और इसका समापन 15 जून को भव्य फाइनल के साथ होगा। 

सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर प्रसारित होंगे, और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे। भारत के बाहर के दर्शक यूटीटी के फेसबुक पेज पर लाइव एक्शन देख सकते हैं। इस सीजन की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक हैं दिया चितले, जो भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और अब लीग की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी भी हैं। 

कुछ वर्ष पहले तक वह स्टैंड्स में बैठकर यूटीटी देखती थीं, और आज वह दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुकी हैं। दिया ने कहा, “ मैंने पहले सीजन के दौरान स्टैंड्स में बैठकर बहुत उत्साह के साथ मुकाबले देखे थे। तब से ही मैं इस लीग का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी। 

2023 में मुझे खेलने का मौका मिला, और तब से हर साल इसका इंतजार करती हूं”। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित और नीरज बजाज तथा वीटा दानी द्वारा प्रमोटेड इंडियनऑयल यूटीटी, देश की प्रमुख पेशेवर लीगों में से एक बन चुकी है। 

इस बार लीग में 14 देशों के 48 खिलाड़ी, जिनमें 16 ओलंपियन शामिल हैं, भाग लेंगे ,जो इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है। इस बार का सीजन गुजरात के लिए भी खास है क्योंकि डेम्पो गोवा चैलेंजर्स की ओर से खेलने वाले और मौजूदा चैंपियन हरमीत देसाई, पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात में यूटीटी मुकाबला खेलेंगे।

हरमीत ने कहा, ''यह पहली बार है जब हम गुजरात में खेल रहे हैं, और वह भी अहमदाबाद में। मैं यहीं जन्मा और पला-बढ़ा हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे बहुत समर्थन मिलेगा। यह युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बेहतरीन मौका होगा, जहां वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सीख सकते हैं।”

इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं चीन की फान सिकी, जिन्हें स्टेनलीज चेन्नई लायंस ने पहली बार आयोजित हुई नीलामी में 19.7 लाख टोकन में खरीदा। लीग की जेंडर-इन्क्लूसिव (लिंग समावेशी) संरचना के बारे में बात करते हुए फान सिकी ने कहा,” पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

मैं खुद हर पल पर ध्यान देती हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हूं।”यूटीटी युवाओं पर भी विशेष ध्यान देती है। इस सीजन में 25 साल से कम उम्र के 25 भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें अंकुर भट्टाचार्य, पायस जैन, अभिनंद पीबी, तनिशा कोटेचा, सायली वाणी और यशस्विनी घोरपड़े जैसे उभरते सितारे शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , Table Tennis , Ultimate Table Tennis , Ultimate Table Tennis Season 6 , Dabang Delhi , Jaipur Patriots

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD