Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरभजन सिंह ईटीओ ने 24x7 कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिजिटल सहायता

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 11:38 IST

पंजाब के बिजली मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ ने आज घोषणा की कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने गर्मियों और धान की खेती के सीज़न के दौरान निर्विघ्न बिजली आपूर्ति और शिकायतों के कुशल निपटारे को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारी वर्षा और तूफ़ान/आंधी के कारण बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं के समाधान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के गतिशील, दूरदर्शी और "जनहितैषी" नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पीएसपीसीएल ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए प्रत्येक ज़ोन स्तर पर समर्पित कंट्रोल रूम और पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। हरभजन सिंह ई टी ओ ने खपतकारों की सुविधा के लिए सुलभ और सहज संचार माध्यमों की उपलब्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब पीएसपीसीएल मोबाइल ऐप (गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध), एसएमएस भेजकर, 1912 पर कॉल करके, टोल-फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल देकर या 96461-01912 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से बिजली आपूर्ति या बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ ने विस्तार से बताया कि पीएसपीसीएल मोबाइल ऐप एक व्यापक और उपभोक्ता-अनुकूल प्लेटफॉर्म है, जो उपभोक्ताओं को अपनी बिजली संबंधी आवश्यकताओं को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में सक्षम बनाता है। इस ऐप के ज़रिए उपभोक्ता अपने वर्तमान व पूर्व बिल देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं, बिजली खपत की निगरानी कर सकते हैं और सुरक्षित रूप से भुगतान कर सकते हैं। 

इसके माध्यम से बिजली गुल होने, मीटर में खराबी या बिलिंग से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं और रियल टाइम अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं। यह ऐप नियोजित बिजली कटौती और अन्य ज़रूरी सूचनाएं भी समय पर भेजता है। मंत्री ने इसे बिजली प्रबंधन के लिए एक भरोसेमंद और सुविधाजनक डिजिटल टूल बताया।

उन्होंने आगे कहा कि पीएसपीसीएल की उपभोक्ता सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता इसके डिजिटल सहायता विकल्पों की श्रृंखला में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उपभोक्ता बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 24x7 समर्पित हेल्पलाइन 1912 पर कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। टोल-फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल देकर उपभोक्ता मुफ्त में बिलिंग विवरण, भुगतान स्थिति और बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

व्हाट्सऐप सेवा 96461-01912 पर बिल की राशि, भुगतान स्थिति जांचने, शिकायतें दर्ज करने और सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का एक सुलभ इंटरफेस प्रदान करती है। मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों की स्वचालित रजिस्ट्रेशन के लिए “नो सप्लाई ” संदेश 1912 पर भेजें। अनसुलझे मामलों में उपभोक्ता मोबाइल ऐप या 1912 पर संदेश भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 

सरकारी तैयारियों पर भरोसा दिलाते हुए मंत्री ने दोहराया कि ये पहलें कृषि की चरम मांग के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक व्यापक, उपभोक्ता-हितैषी रणनीति का हिस्सा हैं। पीएसपीसीएल ने राज्यभर के सभी क्रियाशील ज़ोन में समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जिनसे उपभोक्ता त्वरित सहायता के लिए सीधे संबंधित ज़ोनल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

दक्षिणी ज़ोन (पटियाला, संगरूर, बरनाला, रूपनगर, मोहाली) के लिए कंट्रोल नंबर 96461-48833, 96461-22039, 96461-22040 और 96461-46400 हैं। केंद्रीय ज़ोन (लुधियाना, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब) में खपतकार 96461-22070, 96461-22158, 96461-21408 और 96461-21409 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तरी ज़ोन (जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर) कंट्रोलरूम से 96461-14444, 96461-16679, 96461-21415 और 96461-21416 पर संपर्क किया जा सकता है।

पश्चिमी ज़ोन (बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, मोगा, मानसा, फाजिल्का) के लिए नंबर 96461-85267, 96466-96300, 96461-21396 और 96461-21398 हैं। बॉर्डर ज़ोन (अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट) के कंट्रोलरूम 01832-212425, 96461-82959, 96461-21403 और 96461-21404 पर उपलब्ध हैं। 

राज्य स्तरीय किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता मुख्य कार्यालय, पटियाला से 96461-06835 और 96461-06836पर संपर्क कर सकते हैं। ये व्यापक उपाय राज्य भर में उपभोक्ताओं को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति और समय पर सहायता देने के लिए पीएसपीसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD