Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशा मुक्ति यात्रा को पटियाला ज़िले में मिल रहा है ज़बरदस्त समर्थन : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने गांव सिधुवाल, बख्शीवाला, काठ मट्ठी, लचकानी, लंग और सिऊणा में की बैठकें, गांवों की डिफेंस कमेटियों से लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Dr Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:34 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा आरंभ की गई नशा मुक्ति यात्रा  को पटियाला ज़िले में जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। इसी अभियान के तहत पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला ज़िले के गांव सिधुवाल, बख्शीवाला, काठ मट्ठी, लचकानी, लंग और सिऊणा में गांवों की डिफेंस कमेटियों और ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण हेतु उनका सहयोग मांगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही यह यात्रा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें लोग स्वेच्छा से जुड़कर बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने गांवों की डिफेंस कमेटियों से आह्वान किया कि वे सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग दें और ग्रामीणों को नशा विरोधी इस मुहिम से जोड़ें। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर्स  में ले जाएं, जहां पंजाब सरकार की ओर से उनका मुफ्त और उचित इलाज किया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा अब नशे की दलदल से बाहर आ रहा है और राज्य फिर से एक स्वस्थ पंजाब बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों को अब किसी भी राजनीतिक संरक्षण की कोई सुविधा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशे के कारोबार में शामिल व्यक्ति चाहे किसी भी परिवार से संबंध रखता हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ यह निर्णायक युद्ध जनता के सहयोग से अवश्य जीतेगी।

इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा पटियाला देहात के संयोजक यादविंदर गोल्डी, हरपाल सिंह विरक, जय शंकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, डिफेंस कमेटियों के सदस्य, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD