Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

यूपी में ‘सामूहिक विवाह’ में कन्याओं को भेंट की जाएगी ‘सिंदूरदानी’, ब्रजेश पाठक ने बताया स्वागत योग्य कदम

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:14 IST

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’ योजना के तहत लड़कियों को उपहार के तौर पर 'सिंदूरदानी' देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के इस फैसले का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि हमारे यहां ‘सिंदूरदानी’ शादी में बहुत महत्व रखती है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना का अभिनंदन करने के लिए हम सभी सामूहिक विवाह स्थल पर ‘सिंदूरदानी’ का उपहार देंगे। 

वैसे भी ‘सिंदूरदानी’ विवाह में बहुत महत्व रखती है। हम इसे हर वैवाहिक स्थल पर पहुंचाने का काम करेंगे।" उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शादी में ‘सिंदूरदानी’ दिए जाने के फैसले को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा, ‘सिंदूर’ का विषय बहुत ही भावनात्मक है। 

सिंदूर की भावना और उसके महत्व के लिए एक महिला जीवनभर तपस्या, पूजा और व्रत रखती है और वह अपने सुहाग की रक्षा की कामना करती है। जिस तरह से आतंकियों ने ‘सिंदूर’ को उजाड़ने का काम किया है, उससे पूरे हिंदुस्तान में पीड़ा देखने को मिली और इस घटना ने सिंदूर के प्रति श्रद्धा रखने वाली महिलाओं को आहत किया।"

उन्होंने कहा, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’ योजना के तहत जोड़ने का काम किया है। उन्होंने इस योजना के तहत राशि 51 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की और विशेष रूप से ‘सिंदूरदानी’ देकर एक पिता के रूप में आशीर्वाद देने का काम किया है, ताकि वह अपनी सिंदूर की रक्षा करती रहें।"

केंद्र में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में वो कर दिखाया है, जो पिछले 110 साल में नहीं हुआ। उनका काम क्रांतिकारी रहा है। सीमा सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक और बुनियादी ढांचे के विस्तार से लेकर पूरे देश को कॉरिडोर के जरिए जोड़ना, रेल और हवाई संपर्क बढ़ाना और परिवहन को आसान बनाना, ये सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।"

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सिंदूरदानी’ वाले निर्णय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसमें सभी जातियों और समुदायों के लोग अपनी शादियों को पंजीकृत कर सकते हैं। सरकार इन शादियों का आयोजन करती है और विभिन्न विभागों के समन्वय से सब कुछ व्यवस्थित करती है। 

ऐसे मामलों का राजनीतिकरण करना और उन पर धार्मिक दृष्टिकोण से बयानबाजी करना समाजवादी पार्टी के चरित्र को दर्शाता है, जो हमेशा अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए जाति और धर्म आधारित राजनीति में लिप्त रही है। हालांकि, अब प्रदेश की जनता उनके (सपा) चरित्र को समझ चुकी है।" 

केंद्र में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हम 7 से 20 जून तक 'संकल्प से सिद्धि' अभियान चलाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के पिछले 11 साल के लेखा-जोखा को जनता के सामने रखेंगे।"

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD