Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीरियड्स कोई समस्या नहीं, जागरूकता की कमी है : करीना कपूर

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:45 IST

'मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे' पर अभिनेत्री करीना कपूर ने पीरियड्स पर खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि वास्तव में पीरियड्स कोई समस्या नहीं, बल्कि यह जागरूकता की कमी है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने गुजरात के स्कूलों की तारीफ करते हुए लिखा, “गुजरात के स्कूलों में अब मासिक धर्म कॉर्नर बनाए गए हैं, जो सुरक्षित और स्वागत योग्य पहल हैं, जहां छात्र कार्ड गेम, रोल-प्ले एप्रन, इंटरैक्टिव मॉडल और किताबों के माध्यम से पीरियड्स के बारे में जानते और सीखते हैं।”

करीना ने आगे लिखा, “यूनीसेफ इंडिया के साथ मिलकर सरकार ने स्कूलों में गेम-चेंजिंग पहल को जगह दी, जो पुरानी धारणाओं को तोड़ रही है और मासिक धर्म के बारे में बातचीत को सामान्य बनाने में मदद कर रही है। 1,03,000 से अधिक लड़कियों और 88,000 लड़कों तक पहुंच के साथ यह न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का भी निर्माण कर रहा है। लड़कियों को स्कूल में बने रहने और अपने सपनों को पूरा करने में मदद कर रहा है।”

करीना ने पोस्ट में आगे लिखा, “पीरियड्स फ्रेंडली वर्ल्ड, आइए हर छात्र के लिए खुली बातचीत और सुरक्षित वातावरण का समर्थन करते रहें। मासिक धर्म मायने रखता है।”करीना कपूर से पहले अभिनेत्री संदीपा धर ने बताया कि हर छोटा कदम मायने रखता है। ऐसे में मासिक धर्म को लेकर हमें खुलकर बात करनी चाहिए। इससे पहले पीरियड्स हाइजीन को लेकर निमरत कौर ने बताया था कि मासिक धर्म किसी भी महिला के स्वास्थ्य का एक आवश्यक, प्राकृतिक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

फिर भी यह चुप्पी में लिपटा हुआ है। लोग इस बारे में बात नहीं करते, लड़कियां संकोच महसूस करती हैं, खासकर पिछड़े क्षेत्रों में। मासिक धर्म से संबंधित चीजों को इन जगहों पर बांटने से लाभ मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि यह प्रयास न केवल जीवन की बुनियादी चीजों की कमी को पूरी करता है, बल्कि पीरियड्स के बारे में बातचीत को सामान्य बनाना भी सुनिश्चित करता है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD