Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

मुख्यमंत्री ने बंजार विधानसभा क्षेत्र को 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंजार (कुल्लू) , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:14 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र को देहूरी से 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने बंजार तहसील में 7.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल सहित बंजार बाईपास, एनएच 305 पर 1.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंगलौर पुल, तहसील बंजार में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से टीण्डा शारण बजोही, गलूण लाइडा, टीलरू और चनौन तक उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील कुल्लू की ग्राम पंचायत दियार में 2.17 करोड़ रुपये की लागत से डोडनी-आगे, भटग्रां बस्ती तक उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील बंजार में सीवी कोटला में विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजना लारजी से 2.06 करोड़ रुपये की लागत से हर घर नल से जल योजना, बस स्टैंड बंजार में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग और सैंज में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला सहित सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 4.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जोहल जेष्टा अशनी पुइन सड़क, 4.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जवाल टिंडाह वाया सेरी बेला ब्योगी सड़क, 7.11 करोड़ रुपये की लागत से बंजार में तीर्थन नदी पर बनने वाले पुल, 6.20 करोड़ रुपये और 5.82 करोड़ रुपये की लागत से सैंज खड्ड पर बनने वाले सिंगल स्पैन स्टील ट्रस पुलों की आधारशिला रखी।

उन्होंने सैंज तहसील में बारिश के कारण पहुंची क्षति के फलस्वरूप सैंज बाजार और सैंज खड्ड के दाईं ओर 3.72 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्यों, ब्यास नदी के दोनों ओर शाड़ाबाई से बजौरा तक 8.02 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, बंजार के निकट तीर्थन खड्ड पर 1.90 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, केवीके बजौरा के प्रायोगिक फार्म के लिए 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ शमन और तटबंध सुरक्षा कार्य, तहसील बंजार में दवाला शैरी और रतवाह के निकट तीर्थन जिभी खड्ड पर 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, तहसील सैंज में विभिन्न पहुंचों पर सैंज खड्ड (लेफ्ट साइड) पर 1.83 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य और तहसील बंजार में हिदाब, घियागी, जिभी, दवाड़ा और दमोठी में जिभी खड्ड पर और बाथड़, फरयाड़ी, गुशैणी, शैरोपा देवरी और कंडी धार कालू रोपा और खुंदन से मंगलौर में तीर्थन खड्ड पर 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भूमि पूजन किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD