Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि जारी की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंजार (कुल्लू) , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:13 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के देहूरी में बंजार विकास खण्ड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि अप्रैल 2025 से जून 2025 तक (तीन महीने) 4500 रूपये प्रति लाभार्थी की दर से बचत खातों में 1 करोड़ 71 हजार की राशि हस्तांतरित कर इस योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सम्पदा के लाभों से वंचित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाएं को भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लाने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें भी 1500 रूपये प्रति माह प्रदान किए जा सकें। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस योजना के अन्तर्गत लाभ पाने की पात्र होंगी।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा नेता पूछते रहते हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये कब मिलेंगे। 

मैं कहना चाहता हूं कि हमने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक धन को लूटने से बचाया है। इसी बचत से हम चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पहले चरण में 2,238 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है और आने वाले दिनों में सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी।’’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत टैªक सूट के लिए बंजार विकास खंड के 37 लाभार्थियों को 5 लाख 87 हजार रूपये वितरित किए। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव आ सके।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD