Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

एक दिन डीसी के साथ’ : 10वीं व 12वीं के 6 मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

डिप्टी कमिश्नर ने पूरा दिन बच्चों के साथ बिताया-जीवन में सफलता के लिए अनुभव साझा किए

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:11 IST

10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजों में विभिन्न स्कूलों की  6 मेधावी छात्राओं के लिए आज का दिन यादगार रहा, जब डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू आईएएस के विवेकपूर्ण मार्गदर्शन में उनके सपनों को नयी उड़ान मिली । पंजाब सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए ‘एक दिन डीसी व एसएसपी के साथ’ कार्यक्रम के तहत जिले के 6 विद्यार्थी पूरा दिन डिप्टी कमिश्नर के साथ रहे और दफ्तर के कामकाज को नजदीक से देखा।

ये विद्यार्थी सुबह उठते ही डिप्टी कमिश्नर के सरकारी आवास पर पहुंचे और यहां उनके कैंप दफ्तर के बारे में जानकारी लेकर अपने दिन की शुरुआत की। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू उन्हें अपने कार्यालय में लेकर आईं और यहां उन्होंने सभी छात्राओं को अपने कार्यालय के साथ-साथ जिला प्रशासनिक परिसर में बने विभिन्न कार्यालयों को दिखाया और यहां की कार्यप्रणाली तथा सरकारी कार्यालयों के काम करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने इन छात्राओं को जिले का दौरा करवाया और इस दौरान उन्होंने गांव भागसर और कुलार में नशा मुक्ति यात्रा  से संबंधित कार्यक्रमों में डिप्टी कमिश्नर के साथ विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस कार्यक्रम में बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर भी मौजूद थे और छात्राओं ने उनसे मुलाकात भी की। इनमें से एक छात्रा प्रिया भी गांव कुलार की ही थी, इसलिए वह अपने गांव के कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर के साथ विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची तो उसे और भी ज्यादा सम्मानित महसूस हुआ। इस दौरान इन छात्राओं ने डिप्टी कमिश्नर, विधायक और अन्य अधिकारियों के साथ यहां लंच भी किया। वापस लौटने पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास सुभाष चंद्र ने उन्हें अपने कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया और जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने इन छात्राओं को किताबें और टैब देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ‘इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग्य बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करना है।’ विद्यार्थियों ने उपायुक्त से सवाल पूछे कि वे इस मुकाम तक कैसे पहुंचे तथा उन्होंने अपने अनुभव विस्तार से साझा किए। उपायुक्त ने मंत्र देते हुए कहा कि यदि कोई लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करे तो कोई भी लक्ष्य अप्राप्य नहीं है। राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव शेरगढ़ की शंतोष रानी, जिन्होंने इसी गांव के हाई स्कूल से 98.62 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास कर पंजाब में 10वां रैंक हासिल किया है, ने कहा कि पहले वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थी, लेकिन आज उपायुक्त से मिलने के बाद उसने मन बना लिया है कि वह भी यूपीएससी परीक्षा पास कर सिविल सेवा में जाएगी। इसी प्रकार, सिंह सभा कन्या पाठशाला से 12वीं कक्षा में प्रदेश में 10वां रैंक हासिल करने वाली गांव कुलार की हरमनदीप ने कहा कि ‘जिले के उच्च अधिकारियों के साथ पूरा दिन बिताने के बाद उसे महसूस हुआ है कि किसी भी पद पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि उनके सपनों ने उड़ान भर ली है और वह हर चुनौती को पार करके सीए बनेंगी।

फाजिल्का की बेटियों के बड़े सपने

गांव कुलार निवासी स्कूल ऑफ एमिनेंस रामसरा की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया है और वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली वाला की 12वीं कक्षा की छात्रा अनुदीप ने 12वां स्थान प्राप्त किया है। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है।

इसी तरह सरकारी हाई स्कूल शेरगढ़ की 10वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त किया है और वह डॉक्टर बनना चाहती है। जीनियस इंटरनेशनल स्कूल अबोहर की छात्रा जागृति ने 10वीं में राज्य की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया है और उसका सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास श्री सुभाष चंद्र, सहायक कमिश्नर जनरल अमनदीप सिंह मावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय शर्मा व शतीश कुमार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD