Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमेठी से रिश्ता खून का भले न हो, संघर्ष का है : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:49 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचीं। उन्होंने कहा, "मेरा यहां से रिश्ता खून का भले न हो, लेकिन संघर्ष का है।" इस सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं। वह 2024 में अपनी सीट बरकरार नहीं रख सकी थीं। इस दौरान उन्होंने गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति गोष्ठी और पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "अमेठी से मेरा रिश्ता खून का नहीं, संघर्ष और सम्मान का है।" उन्होंने जनसभा में इस जगह से अपने रिश्ते को लेकर कई बार बताया। स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे इस मंच पर अतिथि बनाया गया। आज का यह दिन मेरे लिए विशेष केवल इसलिए नहीं है कि हम देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन करने एकत्र हुए हैं, बल्कि इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज ही के दिन साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्र सेवा की शपथ ली थी।"

उन्होंने कहा कि 2014 में पहली बार जब वह यहां आई थीं, तब उनके पास चुनाव लड़ने के लिए 22 दिन थे। उस दिन लोगों ने उन्हें दीदी बनाया था। अब 11 साल बाद "मुझे लोग पूर्व सांसद की दृष्टि से नहीं, बहन की दृष्टि से" देखते हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी में एके-203 राइफल फैक्ट्री, कोका-कोला प्लांट, सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि अमेठी आज बदल चुका है, यह फैक्ट्रियों और संभावनाओं की धरती बनी है।

उन्होंने पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी होती है। मोदी सरकार ने पंचायतों का बजट 70 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर ढाई लाख करोड़ रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेठी का कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और यही संस्कार अमेठी की पहचान है। उन्होंने अमेठी के विकास और सम्मान के लिए हमेशा आगे रहने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD