Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए वरदान बन गया है: इंद्रजीत कौर मान

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीमा कलां, चीमा खुर्द और बिलगा में 59.56 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

Inderjit Kaur Mann, Nakodar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नकोदर/जालंधर , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 12:22 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत  जालंधर जिले के 9 सरकारी सीनियर सेकेंडरी और प्राईमरी स्कूलों में आज 1.20 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसी कड़ी के तहत आज नकोदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीमा कलां ,चीमा खुर्द में 51 लाख रुपये और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलगा में 8.56 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच के कारण सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने में वरदान साबित हो रही है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे नए क्लास-रूम, साइंस और कोमरस लैब, चारदीवारी, नए शौचालय, फर्नीचर आदि से सुसज्जित किया जा रहा है। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में शामिल हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों की सूरत में जो बदलाव आया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने पर गर्व है, जहां छात्रों को निजी स्कूलों के बराबर सर्वोत्तम बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत उपरोक्त के अलावा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंसूरपुर में 7.38 लाख रु. सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , तेहंग में 11.88 लाख रु. सरकारी प्राईमरी स्कूल मंसूरपुर में 2 लाख रु. सरकारी प्राईमरी स्कूल तेहंग में 2 लाख रु. सरकारी प्राईमरी स्कूल शिशुवाल में 2.20 लाख रु . सरकारी प्राईमरी स्कूल रेरू में 9.51 लाख रु सरकारी प्राईमरी स्कूल कालू मुंडी में आज 7.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया गया।

 

Tags: Inderjit Kaur Mann , Nakodar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD