Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशा मुक्ति यात्रा': रोजाना सैकड़ों गांवों में जागरूकता अभियान चला रहें हैं 'आप' विधायक और मंत्री

आप नेता गांवों के लोगों को नशा न करने और तस्करों का बहिष्कार करने की दिला रहे हैं शपथ

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोटकपूरा , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 12:05 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं विधायकों और मंत्रियों द्वारा पूरे पंजाब में चलाए जा रहे अभियान 'नशा मुक्ति यात्रा' लगातार जारी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रोज सैकड़ों गांवों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहें हैं और लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

सोमवार को भी आप नेताओं ने अपनी यात्रा जारी रखी और सैकड़ों गांवों में नशा मुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोगों से आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशयां विरुद्ध' का समर्थन करने और अपने-अपने गांवों से नशा को जड़ से खत्म करने की अपील की।

विधायकों और मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का बहिष्कार करने एवं तस्करों को कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह का सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। गांवों के लोगों में भी यात्रा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुद हजारों की संख्या में 'नशा मुक्ति यात्रा' में शामिल हो रहे हैं और सरकार के इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। 

कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा भी की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सैकड़ों नशामुक्ति कार्यक्रमों को संबोधित किया।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए 'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के बाद अधिकतर नशा विक्रेता अब पंजाब छोड़कर भाग चुके हैं और जो दो-चार बचे हैं वह भी डर के मारे छिपे हुए हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा। नशे के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है।

आप नेता ने कहा नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग से पंजाब के सभी गांव और शहरों को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार द्विस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके नेटवर्क चेन को तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बेहतर इलाज के साथ साथ रोजगार की ट्रेनिंग और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

अब नशे से पीड़ित युवा खुद अपनी लत छोड़ने के लिए स्वेच्छा से नशा मुक्ति केंद्रों में जा रहे हैं। विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पहली सरकार है जिसने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। 

"नशा मुक्ति यात्रा" का मकसद हर गांवों में पहुंचकर एक-एक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि नशे की समस्या का सरकार सिर्फ अपने प्रयासों से समाधान नहीं कर सकती, इसके लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है। 

इसलिए आप लोग भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सरकार का सहयोग करें।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD