लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने वार्ड नं 72 के जवाहर कैंप के प्रभारियों से बैठक की तथा उनको साथ लेकर इलाके में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं।
तथा चुनाव प्रचार दौरान लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान से लोगों के जुड़ने से ही यह सफल हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों को भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के प्रयासों से लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों द्वारा उनको दिए जा रहे प्यार और सम्मान से यह निश्चित है कि लोगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधि चुनेगे। श्री भगत ने कहा कि संजीव अरोड़ा की जीत तो पहले से ही निश्चित है देखना है तो बस यह कि संजीव अरोड़ा इस सीट से कितने बड़े मार्जिन से जीतते हैं।
इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत के साथ चेयरमैन सुभाष भगत, सुदेश भगत, सिनियर आप नेता अतुल भगत, अरुण मल्होत्रा, पार्षद कपिल सोनू तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।