Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नमस्ते योजना कार्यक्रम ने छतरपुर में सफाई कर्मचारियों को सशक्त बनाया

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छतरपुर (मध्य प्रदेश) , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 13:21 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से 25 मई, 2025 को छतरपुर (मध्य प्रदेश) में मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में लगे श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और सतत आजीविका प्राप्त हो सके।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता दूत बताते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबके साथ मिलकर चलने, सबका विकास सुनिश्चित करने तथा विकसित भारत में सबकी भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें इस प्रकार थीं:

सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) को पीपीई किट का वितरण।

नगर निगम को नमस्ते के तहत ईआरएसयू सुरक्षा उपकरण सौंपना।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रतीक के तौर पर सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) को 17 पीपीई किट वितरित किए। छतरपुर नगर निगम को नमस्ते योजना के तहत ईआरएसयू सुरक्षा उपकरण सौंपा गया। 

केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने इस जन-संवेदनशील कार्यक्रम में भाग लेने और इस सामाजिक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सराहना की।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD