Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने किया 41.4 लाख रुपए की लागत से किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,  Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 11:33 IST

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 41.4 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।

डिप्टी स्पीकर ने सरकारी प्राइमरी स्कूल टूटोमजारा, प्राइमरी स्कूल मेघोवाल दोआबा, मिडिल स्कूल मुग्गोवाल, मिडिल स्कूल लंगेरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर में नए क्लासरूम, चारदीवारी, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, ताकि वे आत्मविश्वास से भरकर आगे बढ़ सकें।उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों पर लाखों रुपए की लागत आई है और इसका मकसद विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। 

श्री रौड़ी ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और गांव वासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का संरक्षण करें और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD