Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती मना रही है सरकार

30 मई को पहरावर में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Sonipat, Bhagwan Parshuram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 11:19 IST

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है। रोहतक के पहरावर में 30 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर ब्राह्मण समाज व 36 बिरादरी में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को सोनीपत के गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने विप्र समाज व सर्व समाज को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया।उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार की तरफ से गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के तीसरे कैम्पस पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। 

30 मई को होने वाले इस जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय समारोह में विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा। इस जन्मोत्सव को लेकर प्रदेश के हर कोने में 36 बिरादरी के लोगों में उमंग और जोश को देखा जा रहा है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह रैली नहीं, अपितु भावनात्मक समारोह है, जिससे प्रदेश में हजारों परिवारों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ संस्था में प्रशासक नियुक्त करके संस्था के विकास को रफ्तार देने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat , Bhagwan Parshuram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD