Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पूर्वोत्तर के पुनरुत्थान के साथ हो रहा है नए भारत का उदय : सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री ने ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर समिट’ के दौरान निवेशकों से पूर्वोत्तर भारत में निवेशकों से बदलावकारी अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways, Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 11:57 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज वैश्विक और घरेलू निवेशकों को पूर्वोत्तर भारत की अभूतपूर्व विकास संभावनाओं का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर समिट को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने जोर देकर कहा कि “एक नए भारत का उदय हो रहा है, जिसके केंद्र में एक पुनरुत्थानशील पूर्वोत्तर है।”

शिखर सम्मेलन के विषयगत परिचर्चा “उत्तर-पूर्व के लिए पूंजी अनलॉक करना” का जिक्र करते हुए श्री सोनोवाल ने पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में हुए बदलावों पर प्रकाश डाला और इस पुनरुत्थान का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत नेतृत्व को दिया। 

उन्होंने कहा: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, पूर्वोत्तर ने एक युग-बदलवाकारी परिवर्तन का अनुभव किया है. पहले जिसे दूरस्थ और उपेक्षित समझा जाता था, वही अब दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेशद्वार बन रहा है। यह क्षेत्र अब भारत की विकास गाथा का एक अहम अध्याय बन गया है।"

श्री सोनोवाल ने एक ऐतिहासिक आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक दशक में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा 700 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा इस क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्री सोनोवाल ने समावेशी बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से समुद्री और अंतर्देशीय जलमार्गों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा, " अंतर्देशीय जलमार्ग पूर्वोत्तर के विकास के लिए सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक हैं। अब पूर्वोत्तर में 20 से अधिक अधिसूचित राष्ट्रीय जलमार्ग हैं। ‘जलवाहक योजना’ को बहु-मॉडल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक हब्स और माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। 

यह आर्थिक गतिविधियों के नए गलियारों को खोलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करेगा।"भारत के लॉजिस्टिक्स लाभ पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि भारत का 90% व्यापार मात्रा के आधार पर और 70% मूल्य के आधार पर नौवहन द्वारा होता है।

आईबीपीआर (भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट) और म्यांमार स्थित सितवे पोर्ट परिवहन प्रणाली में बदलाव लाने वाले केंद्र बिंदु बन रहे हैं।पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए समुद्री कौशल विकास कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि इससे पोर्ट ऑपरेशन, पोत प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

उन्होंने “हील इन इंडिया” पहल के तहत, उन्होंने पूर्वोत्तर में मेडिकल टूरिज्म की असीम संभावनाओं को रेखांकित किया, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक शांति, स्वास्थ्य परंपराओं और बढ़ते स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया जा सके। श्री सोनोवाल ने कहा, " पूर्वोत्तर की बाजार क्षमता घरेलू खपत तक सीमित नहीं है। 

यह आसियान और बीबीआईएन देशों से सीधे जुड़ता है, जिससे निवेशकों को पड़ोसी अर्थव्यवस्थाओं के 600 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं तक बेजोड़ पहुंच मिलती है।"शिखर सम्मेलन में प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों, विकास एजेंसियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। 

श्री सोनोवाल के संबोधन ने सरकार के बुनियादी ढांचे पर जोर देने के साथ-साथ जलमार्ग, रसद, पर्यटन, कल्याण और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में निवेश को जोड़ने का आह्वान किया। अपनी नई कनेक्टिविटी, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और युवा जनसांख्यिकी के साथ, पूर्वोत्तर भारत अब भारत की विकास कहानी का एक प्रमुख अगुवा बनने के लिए तैयार है - जो वास्तव में समावेशी और एकीकृत नए भारत का सूत्रपात करेगा।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways , Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD