Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जनसंवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी पर लंबित शिकायतों को लेकर सम्बंधित अधिकारी जवाब तलब

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को डिस्पलेजर नोट जारी

Haryana Admin, Social Media Grievances Tracker, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 18:52 IST

जनसंवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार द्वारा राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को डिस्पलेजर नोट जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग के एसएमजीटी के नोडल अधिकारी से लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही के लिए यथाशीघ्र स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मुख्यालय एवं जिला स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं, तथा जिला स्तर पर न तो प्रभावी निगरानी हो रही है और न ही नियमित समीक्षा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. साकेत कुमार ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की एक पृथक समीक्षा बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (सीईबीडब्लयूएस) के स्तर पर जनसंवाद पोर्टल पर लंबित 745 मामलों को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के अंबाला एवं यमुनानगर सर्कल के अधिकारियों को जिलों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान हेतु सख्त चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान निर्माण/मरम्मत कार्यों, जल आपूर्ति और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नहरों, ड्रेनों, माइनरों, पुलों, जल मार्गों, सड़कों के निर्माण/मरम्मत, तालाबों की सौंदर्यीकरण योजना, गांवों के तालाबों एवं जल कार्यों हेतु जल आपूर्ति, तथा रेगुलेशन संबंधी मुद्दे शामिल रहे।

डॉ. साकेत कुमार गत देर सायं सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी श्री विवेक कालिया व राकेश संधु भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने विभागों के नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की सभी विभागों को आने वाली समस्याओं पर समन्वय बनाकर तुरंत समाधान करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।

गत सप्ताह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में सीआरआईडी एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर एक अधीक्षण अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी, एक मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, एक अन्य प्रकरण में सतर्कता जांच के आदेश दिए गए थे और सभी अतिरिक्त उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देशों सहित परामर्श भी जारी किया गया था।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए,  बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने राजस्व व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि वे आमजन से जुड़ी शिकायतों का तत्काल और पूरी ईमानदारी से निपटान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का ध्येय है कि जनता को हर हाल में तय समयावधि में सभी सुविधाएं मिले, इसमें किसी स्तर पर भी किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी श्री विवेक कालिया ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों की लंबित जनसंवाद/सीएम विंडो/एसएमजीटी प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा प्रत्येक मामले की प्रगति पर ब्यौरा लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क कर लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी भी ली गई।  

 

Tags: Haryana Admin , Social Media Grievances Tracker , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD