Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एनटीआर के लिए 'वॉर 2' में खलनायक की भूमिका बेहद खास, बताई वजह

Jr NTR, Nandamuri Taraka Rama Rao Jr, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 15:24 IST

सुपरस्टार एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के टीजर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जो किरदार वह निभा रहे हैं, वह उनके लिए बेहद खास है। 'वॉर 2' के लिए मिल रहे प्यार से खुश एनटीआर ने कहा, ''एक्टर होना वाकई एक आशीर्वाद है, क्योंकि इससे लोगों का बिना शर्त प्यार मिलता है। 

ये बहुत कीमती और दुर्लभ एहसास है, और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे 'वॉर 2' के लिए ऐसा प्यार मिल रहा है।''उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह बिलकुल नए अवतार में नजर आएंगे।अभिनेता ने कहा, ''इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में मैं बिलकुल नए अवतार में दिख रहा हूं, जिसे निभाने में मुझे बहुत मजा आया। 

पूरे देश से जो प्यार और सकारात्मकता मिल रही है, उससे मैं बहुत खुश और भावुक हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''यह किरदार मेरे लिए बहुत खास है। जब आप अपने किरदार में इतना सारा इमोशन और एनर्जी लगाते हैं, तो अपने फैंस और उन लोगों से इस तरह की प्रतिक्रिया देखना और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है, जो अच्छे सिनेमा को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं।

''एक्टर ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं कि हमारी फिल्म का प्रचार लोगों पर इतना बड़ा असर डाल रहा है। 14 अगस्त से सिनेमाघरों में जो जोश और मस्ती दिखेगी, उसे देखने का इंतजार मैं नहीं कर पा रहा हूं।'' 'वॉर 2' में एनटीआर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ऋतिक रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के अपने पुराने किरदार में लौट रहे हैं। 

दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। यह 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं।

 

Tags: Jr NTR , Nandamuri Taraka Rama Rao Jr , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD