Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीपीओआर, गोवा में ऐतिहासिक ‘सागर भवन’ और ‘ध्रुवीय भवन’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की नीली अर्थव्यवस्था और आर्कटिक-अंटार्कटिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए रणनीतिक, जलवायु-केंद्रित मिशन पर प्रकाश डाला।

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sagar Bhavan, Polar Bhavan, NCPOR, Goa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 12:16 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गोवा के "राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र" (एनसीपीओआर) में "सागर भवन" और "पोलर भवन" का उद्घाटन किया, जो भारत में अपनी तरह के दो प्रथम केंद्र हैं तथा दुनिया में भी ऐसे कुछ ही केंद्र हैं।

ऐसे समय में जब दुनिया भर के देश महासागरीय भू-राजनीति या महासागरों की भू-राजनीति की बारीकियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में, संस्थान भू-राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को सुगम बनाएगा और यहां तक कि भारत को महासागरीय भू-राजनीति में वैश्विक भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा नए केंद्र संस्थान को मौसम के पैटर्न के अध्ययन में वर्चस्व हासिल करने और जलवायु संबंधी चिंताओं को दूर करने में भी सक्षम बनाएंगे। नव-उद्घाटित केंद्र, ध्रुवीय और महासागरीय अध्ययनों पर भारत के बढ़ते फोकस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. जितेंद्र सिंह का यह दौरा एनसीपीओआर की रजत जयंती के अवसर पर हुआ।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीपीओआर की 25 साल की यात्रा पर प्रकाश डालने वाली एक डॉक्यूमेंट्री का भी विमोचन किया और आगामी संग्रहालय का वर्चुअल वॉकथ्रू भी किया, जिसमें लोगों के विज्ञान के प्रति जुड़ाव के अनुभवों को शामिल करने की उम्मीद है। उन्होंने "साइंस ऑन स्फीयर (एसओएस)" पहल भी शुरू की, जो पृथ्वी प्रणालियों और जलवायु से संबंधित डेटा को प्रदर्शित करने के लिए एक 3डी विज़ुअलाइजेशन प्लेटफॉर्म है।

11,378 वर्ग मीटर में फैला पोलर भवन अब एनसीपीओआर परिसर में सबसे बड़ा भवन है और इसका निर्माण 55 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसमें ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान के लिए प्रयोगशालाएं, वैज्ञानिक कर्मियों के लिए 55 कमरे, एक सम्मेलन कक्ष, सेमिनार हॉल, पुस्तकालय और कैंटीन शामिल हैं। इसमें नवनिर्मित एसओएस सुविधा है और अंततः यह भारत के प्रथम ध्रुवीय और महासागर संग्रहालय का स्थान बन जाएगा।

सागर भवन 1,772 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसके निर्माण की लागत 13 करोड़ रुपए है। इसमें दो -30° सेल्सियस आइस कोर प्रयोगशालाएं और तलछट और जैविक नमूनों को संग्रहित करने के लिए +4°C भंडारण इकाइयां शामिल हैं। भवन में 29 कमरे भी हैं, जिनमें ट्रेस मेटल और आइसोटोप अध्ययन के लिए एक धातु-मुक्त क्लास 1000 स्वच्छ कमरा भी शामिल है।अंटार्कटिका के गर्म कपड़े पहने डॉ. जितेन्द्र सिंह ने माइनस 20 डिग्री सेंटीग्रेड प्रयोगशाला के हिस्से को भी देखा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन सुविधाओं के जुड़ने से एनसीपीओआर एकीकृत ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान क्षमताओं वाले चुनिंदा संस्थानों के समूह में शामिल हो गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ध्रुवीय घटनाओं की सीमा पार प्रकृति को देखते हुए संस्थान के वैज्ञानिक प्रयास न केवल क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक हैं, बल्कि वैश्विक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं।

विशेषज्ञों के आकलन का हवाला देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया का लगभग 70 प्रतिशत ताजा पानी ध्रुवीय बर्फ में है। यदि बर्फ पिघलती है, तो इससे समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ सकता है और इससे निचले तटीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। भारत की तटरेखा अब 1,000 किलोमीटर से अधिक होने का अनुमान है। ऐसे परिवर्तन पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां पैदा करते हैं, जिनके लिए निरंतर वैज्ञानिक निगरानी और मोचन की आवश्यकता होती है।

उन्होंने अंटार्कटिका (मैत्री और भारती स्टेशनों के साथ), आर्कटिक (हिमाद्रि) और हिमालय (हिमांश) सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की अनुसंधान संबंधी उपस्थिति को बनाए रखने में एनसीपीओआर की भूमिका को भी स्वीकार किया। संस्थान भारत के डीप ओशन मिशन का भी नेतृत्व करता है, जो देश की ब्लू इकोनॉमी रोडमैप के तहत एक प्रमुख पहल है।

महासागर विज्ञान को राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों से जोड़ते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक मामलों में महासागरीय भू-राजनीति की बढ़ती प्रासंगिकता की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि खासकर सरकार के "2047 तक विकसित भारत" के दृष्टिकोण के मद्देनजर, एनसीपीओआर जैसे संस्थान भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक भागीदारी के लिए केंद्र में होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से लगातार दो स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में ब्लू इकोनॉमी और डीप ओशन मिशन के महत्व पर जोर दिया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की आर्कटिक नीति (2022) और भारतीय अंटार्कटिक अधिनियम (2022) को ऐसे मार्गदर्शक ढांचे के रूप में संदर्भित किया, जो ध्रुवीय क्षेत्रों में विज्ञान-आधारित, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जुड़ाव को सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अंटार्कटिक अधिनियम महाद्वीप में भारत की गतिविधियों के लिए कानूनी आधार प्रदान करता है, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और मानकों के अनुरूप है।

हाल के वर्षों में भारत के ध्रुवीय अनुसंधान ने अपनी भौगोलिक और लौकिक पहुंच का विस्तार किया है, तथा इसके मिशन अब विभिन्न मौसमों में कनाडा के आर्कटिक, ग्रीनलैंड और मध्य आर्कटिक महासागर में पहुंच रहे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक जलवायु और महासागर पहलों में रणनीतिक, विज्ञान-संचालित भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने भाषण का समापन किया। उन्होंने कहा कि एनसीपीओआर में नए बुनियादी ढांचे से इस क्षेत्र में भारत के निरंतर योगदान को समर्थन मिलने और गहन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुगम बनाने की उम्मीद है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sagar Bhavan , Polar Bhavan , NCPOR , Goa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD