Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आयोग किसी भी महिला के प्रति अपमान की इजाजत नहीं देता - रेणु भाटिया

फ्रंट पर कार्य करने वाली महिलाओं पर कोई उंगली उठाए यह आयोग नहीं करेगा बर्दाश्त

Haryana Admin, Renu Bhatia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 16:31 IST

हरियाणा महिला आयोग को अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग किसी भी महिला के प्रति अपमान की इजाजत नहीं देता और यह आपत्ति जनक है । उन्होंने कहा कि  भारत अंबेडकर जी के सपनों का देश है जो सभी महिलाओं के प्रति आत्म सम्मान बढ़ाने के लिए तत्पर है और हमेशा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ पर कार्य करता है। 

महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती रेणु भाटिया आज हरियाणा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रोफेसर ने महिला सेना अधिकारियों के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग किया है उन्हें  प्रोफेसर कहना भी मुझे अच्छा नहीं लग रहा, अली खान को हमने आयोग के सामने पेश होने का एक नोटिस भेजा था। 

वह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुआ है जिससे  उनकी मानसिकता सामने आई है। उसने महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है। महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि जिस बेटी के लिए अली खान ने अपशब्द कहे है, वह हमारे देश की आन बान शान है। 

जो जिल्लत करने वाले टेंटिड शब्द कहे है, क्या हमें उसका मतलब समझ नहीं आता है। देश के नाजुक मूमेंट पर देश की बेटी के लिए क्या कहा गया। इससे पहले भी उसने पीएम के बारे लिखा है। महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि आयोग देश की किसी भी बेटी को झुकने नहीं देगा और बॉर्डर पर देश की रक्षा करने वाली महिलाओं को दिल से सलाम करता है। 

विशेषकर जो महिलाएं फ्रंट पर कार्य कर रही है उनकी और कोई उंगली उठाए यह आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और भारत ने किस प्रकार धूल चटाई है। देश की सेनाओं पर हमे गर्व है। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्वतः ही संज्ञान लिया और उन्हें बुलाया, लेकिन  वह नहीं आए। 

इसके बारे में रजिस्ट्रार से पूछा गया कि क्या एक्शन लिया, तो रजिस्ट्रार चुप थे। महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। चाहे मामला मध्यप्रदेश का हो या देश के किसी कोने का।

 

Tags: Haryana Admin , Renu Bhatia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD