Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहम्मद रफी ने मेरे करियर को दिया आकार : सोनू निगम

Sonu Nigam, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:59 IST

गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इवेंट ‘सौ साल पहले 2.0 - एक बार फिर से’ के साथ मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी। मशहूर गायक ने दिवंगत रफी साहब को अपना गुरु बताया और उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया। शो में सोनू निगम ने अपने जज्बात साझा किए। 

उन्होंने कहा, "मैं अपने पहले गुरु मोहम्मद रफी साहब और अपने माता-पिता का बहुत आभारी हूं। मेरे पिता ने ही मुझे रफी साहब की गायकी और संगीत से परिचित कराया, फिर रफी साहब ने मेरे करियर को आकार दिया, मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "रफी साहब की वजह से मैं हूं, मेरा वजूद है। इसलिए, यह संगीत कार्यक्रम मेरे दिल में खास जगह रखता है। क्योंकि यह अपने गुरु के प्रति भक्ति या श्रद्धा व्यक्त करने का भी एक शानदार मौका है। एनआर टैलेंट ने इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद रफी के सम्मान में रखा था, जिसमें सोनू ने अपने माता-पिता के साथ मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के कई गानों को शामिल किया गया। सोनू निगम ने 'तू कहां ये बता', 'तुम मिल गए हो', 'मैं जिंदगी का साथ', 'रंग और नूर की बारात', 'परदा है परदा', 'पुकारता चला हूं मैं', 'दर्द-ए-दिल', 'सुहानी रात', 'क्या हुआ तेरा वादा' जैसे क्लासिक गाने पेश किए।

सोनू ने रफी के क्लासिक 'फिर मिलोगे कभी', 'एहसान तेरा होगा मुझ पर', 'अभी ना जाओ छोड़कर', 'जाने क्या ढूंढती रहती हैं', 'जो वादा किया वो', 'चौदहवीं का चांद' समेत अन्य गाने गाए। कॉन्सर्ट में सोनू ने अपने दोनों गुरुओं - मोहम्मद रफी और उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया।

मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी के साथ उनकी पत्नी फिरदौस भी थीं, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे रब्बानी मुस्तफा खान के साथ उनकी पत्नी नम्रता गुप्ता खान भी थीं। भावुक शाहिद रफी ने जब 'चांद मेरा दिल' और 'गुलाबी आंखें' गाने गाए तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

एनआर टैलेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट के होस्ट रब्बानी मुस्तफा खान और नम्रता गुप्ता खान ने संयुक्त रूप से कहा, "हम सम्मानित महसूस करते हैं कि ईश्वर ने हमें इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना। 24 दिसंबर, 2024 को रफी साहब की 100वीं जयंती पर सौ साल पहले की शानदार सफलता को देखते हुए हमने यह फैसला लिया।

 

Tags: Sonu Nigam , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD