Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bram Shanker Jimpa,Jai Krishan Rouri,Karambir Singh Ghuman,Jasvir Singh Raja Gill,Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 11:20 IST

सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर जिंपा, विधायक उड़मुड़ टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर  आशिका जैन ,  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) निकास कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि होशियारपुर को वित्तिय वर्ष 24-25 के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कुल 25 करोड़ 32 लाख 77 हजार 846 रुपए की ग्रांट अलग-अलग दी गई है, जो कि अब तक खर्च की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, फैमिली प्लानिंग कंपनसेशन, रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक कुल 68490945 रुपए खर्च किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलसिस प्रोग्राम के अंतर्गत जिले में वित्तिय वर्ष 2024-25 के दौरान 279 मरीजों के 1371 सैशन निःशुल्क करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरियां के केसों का इलाज सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके कार्यालयों में डेंगू का लारवा न पनपे। 

सांसद ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्र आवास योजना (ग्रामीण व शहरी),  जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मैडिकल कालेज के निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। 

उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेजे जाएं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल व सभी सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि बैठक में सांसद, डिप्टी स्पीकर व विधायकों की ओर से जिन कार्यों संबंधी चर्चा की गई है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bram Shanker Jimpa , Jai Krishan Rouri , Karambir Singh Ghuman , Jasvir Singh Raja Gill , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD