Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 104 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma, Dr Arvind Sharma, Mohan Lal Badoli, Sonipat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोनीपत , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 23:10 IST

हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों के विचारों व आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज सोनीपत में श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोरखनाथ जी को नमन करते हुए कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि इस प्रकटोत्सव समारोह में वे शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलते हुए हरियाणा सरकार हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित है। सबसे पहले सबसे गरीब के जीवन स्तर को ऊपर उठाना ही राज्य सरकार का ध्येय है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोनीपत में एक चौक का नाम श्री गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर रखने तथा प्रदेश में जोगी समाज की धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने लगभग 104 करोड़  5 लाख रुपये की लागत वाली  4 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 84 करोड़ 82 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 23 लाख रुपये की परियोजना का उद्घाटन शामिल है।

आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, 'ऑपरेशन सिंदूर' राष्ट्रीय आत्मा की गरिमा का प्रतीक

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह समारोह ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, वह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय आत्मा की गरिमा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने टारगेट करके हमारे देश के मासूम नागरिकों को मारने का काम किया। पूरे देश की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की बची खुची जमीन को भी अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' से हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां आतंकवाद पनपता था। 

सिर्फ 3 घंटों में इन ठिकानों को हमारी सेना ने नेस्तनाबूद करने का काम किया। इस ऑपरेशन से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया को यह बता दिया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज पूरा देश मोदी जी के साथ है। आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।

संतों महापुरुषों की शिक्षाएं मानव समाज की धरोहर, उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी

भारत को ऋषि-मुनियों, संत महात्माओं एवं पीर-पैगम्बरों की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक संत-महात्माओं ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। 

वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने 'संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना' शुरू की। आज श्री गुरु गोरखनाथ जी के प्रकटोत्सव पर राज्यस्तरीय समारोह का यह आयोजन भी इसी योजना के तहत किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोरखनाथ जी ने योग विद्या को घर-घर पहुंचाया था। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग का प्रचार विश्वभर में करने का बीड़ा उठाया। उनके प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज दुनियाभर के देश योग को आदर्श मानते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में नई पीढ़ी को योग प्रशिक्षण व योग साधना के लिए प्रेरित किया है। शैक्षणिक सत्र-2022-23 से पहली से 10वीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी योग सिखाया जा रहा है। योग को बढ़ावा देने के लिए 'हरियाणा योग आयोग' का गठन किया गया है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रदेश के गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं खोल रही है। अब तक 687 व्यायामशालाएं शुरू की जा चुकी हैं और 300 व्यायामशालाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाना हमारी सरकार का दायित्व है और हम अंत्योदय उत्‍थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सभी बिरादरी के लोग आगे बढ़ें, सभी को समाज में बराबर के हक मिले, यही सरकार का ध्येय

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी ने सम्प्रदाय, जाति, मत, पंथ आदि किसी भी आधार पर भेदभाव न करने की शिक्षा दी थी। इसी के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की नीति पर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी बिरादरी के लोग, सभी जातियों के लोग आगे बढ़ें, सभी का उत्थान हो और सभी को समाज में बराबर के हक मिलें। हम सबके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं।

सर्वजातीय महापुरुषों की जयंतियों को मनाने से समाज में बढ़ रहा भाईचारा: डॉ. अरविंद शर्मा

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संतों महापुरुषों की जयंती सरकार द्वारा मनाने की परम्परा हमारी सरकार ने शुरू की है। इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोरखनाथ जी भगवान शिव के रूप थे। उन्होंने योग को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि हर व्यक्ति को उसका हिस्सा मिलना चाहिए और इसी सोच के साथ इन्होंने समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से सर्वजातीय महापुरुषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में 36 बिरादरी शामिल होती हैं, जिससे भाईचारा बढ़ता है।

हरियाणा ऐसा प्रदेश बना है, जहाँ गरीब आदमी महसूस करता है कि ये राज्य और मुख्यमंत्री मेरा है: मोहन लाल कौशिक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज हरियाणा ऐसा प्रदेश बना है, जहाँ गरीब आदमी महसूस करता है कि ये राज्य मेरा है, ये मुख्यमंत्री मेरा है। मुख्यमंत्री 24 घंटे लोगों की बात सुनने के लिए तैयार रहते हैं। 

सरकार की प्रत्येक योजना गरीब के घर तक पहुंचे, इसी ध्येय के साथ हरियाणा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हरियाणा कई मामलों में नंबर वन प्रदेश बना है। उन्होंने श्री गुरु गोरखनाथ जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु गोरखनाथ जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। 

श्री गुरु गोरखनाथ जी तप, त्याग, योग और साधना का प्रतीक: निखिल मदान

समारोह में विधायक श्री निखिल मदान ने श्री गुरु गोरखनाथ जी को नमन किया और उन्हें तप, त्याग, योग और साधना का प्रतीक बताते हुए कहा कि गुरु गोरखनाथ जी ने पूरे भारत का भ्रमण किया, सनातन संस्कृति का प्रचार करते हुए ग्रंथों की रचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हर समाज, हर जाति के महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार महापुरुषों के जन्म जयंती उत्सवों को राज्य स्तर पर मना रही है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इंडियन ऑयल के सीएसआर फंड से दी गई 100 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल में से 30 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों को वितरित की। समारोह में विधायक श्रीमती कृष्‍णा गहलौत, श्री देवेंद्र कादियान, श्री पवन खरखौदा, मेयर सोनीपत श्री राजीव जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Dr Arvind Sharma , Mohan Lal Badoli , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD