Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और विधायक ने नवनिर्मित योग शेड का किया उद्घाटन: चलाया सफाई अभियान

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jeevan Jyot Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 15:36 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और विधायिका जीवनजोत कौर ने आज न्यू अमृतसर  में 7 एकड़ के पार्क में नवनिर्मित योग शेड का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  योग शेड की सुविधा स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवनशैली  के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहर भर में ऐसे सार्थक स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस अवसर पर विधायक जीवनजोत कौर ने इस पहल की सराहना की और कहा हम एक साथ मिलकर एक स्वच्छ, ग्रीन और स्वस्थ अमृतसर की दिशा में काम करना लगातार जारी रखेंगे। इसके साथ साथ चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और विधायक जीवन जोत कौर ने वार्ड नंबर 35 न्यू अमृतसर में सफाई अभियान भी चलाया।

चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि सफाई अभियान चलाने का मुख्य मकसद लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जिन जिन क्षेत्रों में कूड़ा लिफ्टिंग की समस्याएं आ रही है, उन समस्याओं का हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम की टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुरु नगरी अमृतसर की सफाई

व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हम सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए सफाई व्यवस्था को लेकर लोग सहयोग दे। सड़कों और फुटपाथों पर कूड़ा करकट ना फेंके। इस अवसर पर पार्षद  सतनाम सिंह साभा, पार्षद अनूर सुख हुंडल, गुरकमल सिंह मान, नगर निगम अधिकारी, सफाई सेवक और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jeevan Jyot Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD