Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं : केजरीवाल का दावा

राज्य से नशों की समस्या का सफाया करने का संकल्प दोहराया, 10,000 नशा तस्कर सलाखों के पीछे डाले गए

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Narangwal, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारंगवाल (लुधियाना) , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:30 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम की सराहना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ का समकालीन भारतीय इतिहास में कोई और मेल नहीं है।नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के अभिशाप के कारण कई परिवारों को दुखों का सामना करना पड़ा है और राज्य की पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों की समस्या को जड़ से उखाड़ने के लिए सराहनीय काम कर रही है और नशों के विरुद्ध इस जंग का देश भर में कोई सानी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग आज मुख्यमंत्री की सराहना कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अनुकरणीय काम किए जा रहे हैं।नशों के खिलाफ जंग में पंजाबियों से पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि तीन करोड़ पंजाबी नशों के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो 24 घंटों में नशों की समस्या का सफाया कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते और वे जमीन के नीचे समा जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न सिर्फ नशा सप्लाई लाइनों को तोड़ा गया, बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है और इस समस्या का हल आम आदमी के सक्रिय सहयोग से ही किया जा सकता है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ नशों की तस्करी को रोकने की दोहरी नीति अपना रही है और दूसरी तरफ इस खतरे से निपटने के लिए युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही नशों की जकड़ से निकलकर देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना समय की जरूरत है कि पंजाब दुनिया भर में चमकता रहे और हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करता रहे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशों के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जो गांव नशों का केंद्र थे, वे राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण अब नशा मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशा तस्करों को राज्य में संरक्षण मिलता था, जबकि अब 10,000 नशा तस्कर पकड़े गए हैं, जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों में बैठकें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार हर गांव में एक स्टेडियम का निर्माण करेगी और राज्य में खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए राज्य के 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही राज्य में युवाओं को 54000 के करीब नौकरियां दी जा चुकी हैं और अब हर गांव में युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई गई है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के दैत्य को नकेल कसी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब जल्द ही इसका खात्मा हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा राज्य के हर गांव और कस्बे में जाकर लोगों को नशों के विरुद्ध जंग में शामिल करेगी ताकि पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब न सिर्फ नशा मुक्त होगा, बल्कि देश का अग्रणी राज्य होगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्री नशा तस्करों का संरक्षण करते थे और यहां तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटल तक के नशीले पदार्थ भी जब्त किए जा रहे हैं और सख्त सजाएं दी जा रही हैं ताकि यह दूसरों को तस्करी में आने से रोके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशे के सौदागरों को ढाल बनाया जाता था, उसके उलट अब इन खौफनाक अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Narangwal , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD