Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरजोत बैंस द्वारा श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को आदेश

शिक्षा मंत्री द्वारा चारमार्गी हाईवे प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी; ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को हिदायत

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 12:31 IST

श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चारमार्गी बनाने के काम में तेजी लाने के प्रयासों के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक, स. हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और यह भी फैसला लिया कि इस परियोजना की प्रगति का वे साप्ताहिक जायजा लेंगे।

यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में एन.एच.ए.आई., एम.ओ.आर.टी.एच. और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चारमार्गी बनाने संबंधी परियोजना की महत्ता पर जोर देते हुए इसे एक ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ घोषित किया, जो क्षेत्र के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

इस हाईवे की महत्ता का उल्लेख करते हुए स. बैंस ने कहा कि यह मार्ग पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता है और विशेष तौर पर श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे पवित्र स्थानों के कारण इस परियोजना की महत्वता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर इस सड़क को चारमार्गी करना अत्यंत जरूरी है।

गौरतलब है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की तरफ से साल 2022 से श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निरंतर प्रयासों को बल मिला है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ दो बैठकों के बाद इस परियोजना को दिसंबर 2024 में औपचारिक मंजूरी मिली। 

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) समेत मुख्य औपचारिक कार्रवाइयों के पूरा होने से अब इस परियोजना पर काम शुरू होने के लिए तैयार है।स. हरजोत सिंह बैंस ने एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को भरतगढ़-बड़ा गांव सर्विस लेन लिंक पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए, जो कि लंबे समय से लंबित पड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा और क्षेत्र की सड़क सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा।

उन्होंने एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को गांव सरसा नंगल में फुट ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने के लिए भी कहा ताकि स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सके।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD