Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया

ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान और आतंकवाद पर ‘निर्णायक और बड़ी जीत’ बताया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways, Dibrugarh, Tinsukia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 12:18 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऑपरेशन सिंदूर की असाधारण सफलता के सम्मान में डिब्रूगढ़ के चौकीडिंगी और तिनसुकिया के मानव कल्याण में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अधिक जोखिम वाले , अत्यंत प्रभावी आतंकवाद-रोधी मिशन के दौरान निर्णायक नेतृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक था। 

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता हमारे सशस्त्र बलों की वीरता, शक्ति और अदम्य साहस का प्रमाण है। हमारी क्षमताओं ने एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवादी ठिकानों पर निर्णायक और बड़ी जीत सुनिश्चित की। इससे आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश गया है कि भारत किसी भी आतंकी खतरे या कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी भी दुस्साहस की स्थिति का तुरंत जवाब दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त एवं साहसिक नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह नया भारत है, जो राष्ट्र के विरुद्ध किसी भी षड्यंत्र का शक्ति एवं सटीकता से जवाब देने में सक्षम है।“श्री सोनोवाल ने आगे कहा, “आज डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के लोगों के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी और गर्व हो रहा है। 

यह हम सभी के लिए प्रेरणा और प्रतिबद्धता का क्षण है और हम हमारे सशस्त्र बलों को पाक प्रायोजित आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट करने और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को करारा जवाब देने के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। हम किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए एकजुट हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत एक ऐसे राष्ट्र के रूप में उभरा है जो हर आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देगा।“

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता और गौरव का एक शक्तिशाली प्रतीक बनकर उभरी है - विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद। भारत अपने सशस्त्र बलों के साहस और आतंकवाद तथा उसके समर्थकों के खिलाफ उठाए गए कड़े कदम का उत्सव मना रहा है। 

इसलिए यह यात्रा तिरंगे को हमारी सामूहिक सलामी का प्रतीक है। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया था, ताकि भारत की संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की गरिमा की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों का सम्मान करने के अटूट संकल्प की पुनः पुष्टि हो सके। देशभक्ति की यह नई लहर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को और अधिक प्रेरित कर रही है।

डिब्रूगढ़ में यात्रा में विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में विधायक श्री तेराश गोवाल और श्री तरंग गोगोई; असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) की अध्यक्ष रितुपर्णा बरुआ; असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एपीएल) के अध्यक्ष और असम भाजपा के सचिव श्री बिकुल डेका; असम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हेमाप्रभा बरठाकुर; डिब्रूगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दुलाल बोरा; डिब्रूगढ़ नगर निगम के महापौर श्री सैकत पात्रा; उप महापौर श्री उज्ज्वल फुकन; डिब्रूगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री असीम हजारिका; असम ओलंपिक संघ के महासचिव श्री लक्ष्य कोंवर और डिब्रूगढ़ जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मामून गोगोई मित्रा शामिल रहे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways , Dibrugarh , Tinsukia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD