Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उमर अब्दुल्ला ने प्रमुख पर्यटन हितधारकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

कश्मीर पर्यटन क्षेत्र में विष्वास बहाल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Nasir Aslam Wani, Dheeraj Gupta, Vijay Kumar Bidhuri, Yasha Mudgal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 14:55 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रमुख पर्यटन हितधारकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उनकी चिंताओं को सुना गया और क्षेत्र में पर्यटन को प्रभावित करने वाली हाल की प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र के लिए आगे के रास्ते पर चर्चा की गई।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर वी.के. बिरदी, आयुक्त सचिव पर्यटन यशा मुदगल और पर्यटन निदेशक कश्मीर राजा याकूब शामिल हुए।

इस अवसर पर पर्यटन उद्योग के विभिन्न उप-क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले जेएंडके होटलियर्स क्लब के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद चाया सहित प्रमुख पर्यटन हितधारक भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक व्यापक और सुविचारित पर्यटन पुनरुद्धार योजना तैयार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “मेरा सुझाव है कि आप इस योजना को बिना किसी जल्दबाजी के सोच-समझकर आकार और अंतिम रूप दें।“ उन्होंने प्रस्ताव दिया कि इस वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा के समापन के बाद पर्यटन विभाग के साथ मिलकर एक मजबूत पर्यटन पुनरुद्धार रणनीति विकसित की जाए। 

पैकेज में होटलों, हाउसबोट, शिकारा, टैक्सियों, हस्तशिल्प को समर्थन दिया जाना चाहिए और दुबई की तर्ज पर अनोखे शॉपिंग फेस्टिवल जैसे अभिनव मॉडल तलाशने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों को शामिल करने, लेजर फाउंटेन शो को फिर से शुरू करने और पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए अन्य आकर्षण शुरू करने पर भी विचार करना चाहिए।“

पर्यटन क्षेत्र के सामने आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं समझता हूं कि आप में से कई लोग किन चुनौतियों से जूझ रहे हैं चाहे वह प्रतिष्ठानों का प्रबंधन करना हो, कर्मचारियों को बनाए रखना हो या निश्चित ओवरहेड्स से निपटना हो। 

आप में से कई लोग बैंक ऋण के कारण दबाव में हैं।“ उन्होंने छोटे पैमाने के उद्यमियों के लिए विशेष चिंता व्यक्त की, जिन्होंने हाल ही में पर्यटक टैक्सी, डीलक्स मिनीबस खरीदने या अपने घरों में अतिथि आवास बनाने के लिए ऋण लिया है। उन्होंने कहा, “इस संबंध में, मैं भारत सरकार से एक समर्पित राहत पैकेज की वकालत करने के लिए पर्यटन विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ जुड़ने की योजना बना रहा हूं।“

मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावित व्यक्तियों के लिए एक व्यापक पैकेज होना चाहिए, जहां घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पर्यटन क्षेत्र के लिए, हम कम से कम दो तिमाहियों के लिए ऋण स्थगन की संभावना तलाशेंगे, जो अस्थायी राहत प्रदान करेगा और हितधारकों पर वित्तीय तनाव को कम करेगा।

“ पर्यटन स्थल के रूप में जम्मू-कश्मीर के प्रति बढ़ती रुचि पर प्रकाश डालते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रचार गतिविधियों और एफएएम दौरों के प्रति पहले से ही उत्साह है। उन्होंने कहा, “मुझे जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने और बड़ी संख्या में पर्यटकों को वापस लाने के लिए उत्सुक व्यक्तियों और संगठनों से कॉल आ रहे हैं।

“ स्थिति स्थिर होने पर वे व्यक्तिगत रूप से संयुक्त प्रचार अभियानों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वे वित्तीय सहायता और ब्याज राहत के मुद्दे को सीधे माननीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

उन्होंने कहा, “हम इसे एक संरचित और परिणामोन्मुखी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।“ इससे पहले बैठक में पर्यटन हितधारकों ने कई सुझाव दिए, जिनमें एफएएम पर्यटन का आयोजन, एलटीसी का लाभ उठाने और क्षेत्र में बैठकों की मेजबानी करने के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र को आमंत्रित करना, जम्मू-कश्मीर में सरकारी सम्मेलन आयोजित करना और यात्रा को और अधिक किफायती बनाने के लिए हवाई किराए में कमी की मांग करना शामिल है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा के साथ, यह देश के बाकी हिस्सों को एक मजबूत संदेश भेजने का एक उपयुक्त समय है कि कश्मीर शांतिपूर्ण है और गर्मजोशी और भाईचारे के साथ पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Nasir Aslam Wani , Dheeraj Gupta , Vijay Kumar Bidhuri , Yasha Mudgal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD