Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

शिवराज सिंह चौहान ने नागालैंड के जलुकी में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के नए भवनों का उद्घाटन किया

श्री चौहान ने नागालैंड में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 338.83 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Central Agricultural University, Jalukie, Nagaland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागालैंड , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 12:19 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (इंफाल), जलुकी, नागालैंड के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर नागालैंड के उपमुख्यमंत्री श्री टी.आर. जेलियांग, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्री मेत्सुबो जमीर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (इंफाल) के कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा भी उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर अपने भाषण में श्री चौहान ने कृषि एवं पशुधन क्षेत्र की प्रगति तथा नागालैंड के विशिष्ट उत्पादों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और वृद्धि के लिए नागालैंड राज्य को 338.83 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने नागालैंड सरकार से राज्य के कृषि और ग्रामीण विकास के लिए कार्य योजना बनाने को कहा और इस संबंध में केन्द्र सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के अधिकारियों को सलाह दी कि वे नागालैंड के प्रत्येक जिले के लिए वैज्ञानिकों, केवीके अधिकारियों, विश्वविद्यालय के पेशेवरों और किसानों की एक कोर वैज्ञानिक टीम बनाएं, जो महीने में कम से कम दो बार गांवों में किसानों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का पता लगाए। 

इससे जमीनी स्तर पर नीति निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने नागालैंड राज्य में प्राकृतिक खेती के अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में केन्द्र सरकार मदद के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की और इसके छात्रों को अपने नवीन विचारों को उनके साथ साझा करने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया। 

उन्होंने विद्यार्थियों के स्टार्ट-अप/उद्यमिता विकास के लिए हरसंभव सहयोग एवं वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों और छात्रों से बातचीत करने के लिए दोबारा नागालैंड आने का वादा किया। श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर आयोजित किसान मेले एवं प्रदर्शनी स्टालों का भी अवलोकन किया तथा किसानों से बातचीत की।

नागालैंड के राज्यपाल श्री ला. गणेशन ने समारोह की अध्यक्षता की और क्षेत्र के लोगों के लिए पशु स्वास्थ्य देखभाल और कृषि सुधार में मदद करने के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल और कॉलेज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत के विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और किसानों एवं स्टेट होल्डर्स की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया ताकि 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार किया जा सके।

नागालैंड के उपमुख्यमंत्री श्री टी.आर. जेलियांग ने राज्य में कृषि प्रगति और आर्थिक उत्थान के लिए क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता और अनुसंधान आधारित खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में 639 किसान और राज्य एवं केन्द्र सरकार के 84 अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Central Agricultural University , Jalukie , Nagaland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD